लाइव न्यूज़ :

बिजनौरः बच्चों के साथ खेल रहा 13 वर्षीय बालक लापता, कुकर्म के प्रयास में आरोपी ने गला दबाकर मार डाला, जंगल में मिला शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2022 18:40 IST

उत्तर प्रदेशः आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बालक के साथ काफी समय से कुकर्म करने का प्रयास कर रहा था, तीन अगस्त की रात फुरकान बालक को फुसलाकर जंगल मे ले गया और उसके कपड़े उतार कर कुकर्म की कोशिश कर रहा था तो उसने शोर मचाया और भागने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देएसपी ने बताया कि बदनामी के डर से फुरकान ने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी।दारानगर में कश्यप मोहल्ले के पीछे वन विभाग के जंगल में उसका शव पड़ा मिला।फुरकान (25) को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अपराध स्वीकार कर लिया।

बिजनौरःउत्तर प्रदेश के बिजनौर की कोतवाली पुलिस ने एक 13 वर्षीय बालक की हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है तथा यह खुलासा किया है कि कुकर्म के प्रयास में उसने बालक की हत्या की। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि तीन अगस्त की रात करीब 10 बजे कोतवाली बिजनौर के दारानगर में मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा 13 वर्षीय एक बालक अचानक लापता हो गया। उन्होंने बताया कि अगले दिन दारानगर में कश्यप मोहल्ले के पीछे वन विभाग के जंगल में उसका शव पड़ा मिला।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने तहकीकात के आधार पर सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे चांदपुर चुंगी बिजनौर से दारानगर के रहने वाले फुरकान (25) को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बालक के साथ काफी समय से कुकर्म करने का प्रयास कर रहा था, तीन अगस्त की रात फुरकान बालक को फुसलाकर जंगल मे ले गया और उसके कपड़े उतार कर कुकर्म की कोशिश कर रहा था तो उसने शोर मचाया और भागने लगा। एसपी ने बताया कि बदनामी के डर से फुरकान ने गला दबाकर बालक की हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि फुरकान नशेड़ी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह