लाइव न्यूज़ :

Bijapur News: सरकारी बालिका छात्रावास में 20 वर्षीय छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया, अधीक्षिका निलंबित, 2-3 साल से परिवार की सहमति से युवक के साथ रिश्ते में थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2024 17:45 IST

Bijapur News: आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वह और अन्य अधिकारी छात्रावास और अस्पताल पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा 12वीं कक्षा की तीन विषय की परीक्षा में शामिल हो चुकी है। छात्रा पिछले तीन साल से एक लड़के के साथ रिश्ते में थी।अस्पताल में दोनों के माता-पिता से भी मुलाकात की।

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक सरकारी बालिका छात्रावास की छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद जिला प्रशासन ने छात्रावास की अधीक्षिका को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 20 वर्षीय यह छात्रा पिछले 2-3 साल से अपने परिवार की सहमति से एक युवक के साथ रिश्ते में थी। बीजापुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बलिराम बघेल ने बताया कि गंगालूर इलाके में पोर्टा केबिन छात्रावास में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने मंगलवार रात पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। बघेल ने बताया कि आज सुबह घटना की जानकारी मिलने पर वह और अन्य अधिकारी छात्रावास और अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि छात्रा 12वीं कक्षा की तीन विषय की परीक्षा में शामिल हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि छात्रा पिछले तीन साल से एक लड़के के साथ रिश्ते में थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अस्पताल में दोनों के माता-पिता से भी मुलाकात की।

बघेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्रावास अधीक्षिका की ओर से लापरवाही पाई गई है, क्योंकि उन्हें छात्राओं की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में पता होना चाहिए था। बघेल ने बताया कि इस मामले में जिलाधिकारी ने छात्रावास अधीक्षिका अंशू मिंज को निलंबित कर दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान छात्रावास अधीक्षिका मिंज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में छात्रावास में ‘सिकल सेल एनीमिया’ परीक्षण शिविर लगाया था, लेकिन किसी भी छात्रा में गर्भावस्था का कोई लक्षण नहीं बताया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें आज जानकारी मिली कि छात्रा एक लड़के के साथ रिश्ते में थी और इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी।

पोर्टा केबिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल के बुनियादी ढांचे के लिए पूर्व-निर्मित संरचनाएं हैं। बस्तर क्षेत्र में कुछ स्थानों पर स्कूल और छात्रावास दोनों सुविधाएं हैं जबकि अन्य स्थानों पर केवल छात्रावास की सुविधा है। केवल आवास सुविधा वाले पोर्टा केबिन में, छात्र स्कूली शिक्षा के लिए पास के स्कूलों में जाते हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा