लाइव न्यूज़ :

बिहार की युवती ने प्रेम जाल में फंसाए दो लड़के, एक संग फरार तो दूसरा गिरफ्तार!

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2018 15:34 IST

युवती ने दो लड़कों को प्रेम जाल में फंसाया, एक संग फरार दूसरा जेल के अंदर पहुंच गया।  इसे ही कहते हैं कि करे कोई और भुगते कोई।

Open in App

पटना, 28 अक्टूबरःबिहार के भागलपुर में एक फूल दो माली वाली कहावत चरितार्थ हुई है। लेकिन फूल तोड़ने वाला माली गायब हो गया और निर्दोष माली सलाखों के पीछे पहुंच गया। जिले के कहलगांव स्थित एनटीपीसी थाना पुलिस ने एक ऐसे केस का उद्भेदन किया है, जिसमें लडकी दो- दो युवकों को अपने प्रेम जाल में फंसा ली थी। एक संग वो फरार हो गई तो वहीं दूसरे को भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब प्रेमी के जेल जाने के बाद भी लड़की बरामद नहीं हुई। हालांकि, अमूमन ऐसा होता है कि लडकी को भगाने वाले लडके को ही सजा भुगतनी पड़ती है तथा लड़की को निर्दोष मान लिया जाता है। बताया जाता है कि एनटीपीसी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लडकी को भगाने के आरोप में परिजन ने बीते दिनों सबौर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के नीतीश कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने मोबाइल से दोनों के बीच लगातार बात होने के प्रमाण पर नीतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, लेकिन लड़की की बरामदगी नहीं हो पाई थी। इस बीच पुलिस को मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली कि झारखंड के महगामा थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के मिथुन कुमार तांती के साथ लडकी राजस्थान में है। पुलिस के राजस्थान पहुंचने के पहले दोनों प्रेमी प्रेमिका दरियापुर वापस लौट चुके थे।

पुलिस ने मिथुन के घर से दोनों को बरामद किया। एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि मिथुन को गिरफ्तार कर लिया गया है और लडकी का मेडिकल चेकअप और कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा और जिस लडके को पहले गिरफ्तार किया गया था, उसके सवाल पर उन्होंने बताया कि वो अभी जेल में ही है। पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। इसे ही कहते हैं कि करे कोई और भुगते कोई।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज