15 वर्षीय नाबालिग से युवक ने किया यौन शोषण, 3 महीने की गर्भवती होने पर खिलाई दवा, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2026 16:02 IST2026-02-18T16:01:35+5:302026-02-18T16:02:19+5:30

पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक अमरजीत कुमार पिछले कई महीनों से नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था।

Bihar's Saharsa 15-year-old girl sexually assaulted young man drugged admitted hospital her condition worsened | 15 वर्षीय नाबालिग से युवक ने किया यौन शोषण, 3 महीने की गर्भवती होने पर खिलाई दवा, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

file photo

Highlightsआरोपी की धमकी और डर के कारण बच्ची ने चुप्पी साधे रखी। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।आरोपी अमरजीत कुमार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।

पटनाः बिहार में सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा लगातार दुष्कर्म किया गया। दरिंदगी का खुलासा तब हुआ जब बच्ची तीन महीने की गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। पीड़िता अब अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का ही युवक अमरजीत कुमार पिछले कई महीनों से नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक शोषण कर रहा था।

आरोपी की धमकी और डर के कारण बच्ची ने चुप्पी साधे रखी। इस दौरान जब बच्ची तीन महीने की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने मामले को दबाने के उद्देश्य से उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के कुछ समय बाद बच्ची के पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया और उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जांच किए जाने और बच्ची द्वारा आपबीती सुनाने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि किस तरह अमरजीत उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता की मां ने बिहरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

आरोपी अमरजीत कुमार को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Web Title: Bihar's Saharsa 15-year-old girl sexually assaulted young man drugged admitted hospital her condition worsened

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे