लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में पोखर से बच्ची का शव मिलने के बाद हुआ भारी बवाल, लोगों ने पुलिस के वाहन फूंके

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2023 14:56 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में 14 साल की बच्ची का शव तालाब में मिलने से सनसनी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में 14 साल की बच्ची का मिला शव पोखर में मिला बच्ची का शव पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क गया

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार से लापता 14 साल की बच्ची का शव मंगलवार को थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित पोखर से शव मिला। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुटी तो युवती की शिनाख्त हो पाई। इसके बाद बच्ची के परिजन आक्रोशित हो गए और जमकर बवाल शुरू कर दिया।

मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा पोखर का है। सोमवार को परिजनों ने ब्रह्मपुरा थाना में एक युवक को नामजद आरोपी बनाते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि दरवाजे पर साफ सफाई के क्रम में उसका अपहरण कर लिया गया है।

बच्ची का शव मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की दो बाइक आग के हवाले कर दी। टायर जलाकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया गया। उग्र लोग पुलिस के विरोध नारेबाजी करने लगे।

पीड़ित परिजनों के द्वारा पुलिस पर पैसा लेकर प्राथमिकी करने व शिथिलता बरतने का आरोप लगाया गया है। भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। परिवार का आरोप है कि उसी की क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने बेटी की हत्या की है।

वह बेटी को बार-बार फोन करके परेशान करता था। ब्रह्मपुरा निवासी किराना व्यापारी विनोद सिंह की 14 साल की बेटी सलोनी कुमारी सोमवार को घर से निकली थी। शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद से परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

मंगलवार को उसका शव ब्रह्मपुरा थाने के सामने मंदिर के पीछे तालाब में मिला। हंगामा और बवाल बढ़ते ही नगर डीएसपी राघव दयाल समेत काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी समझने को तैयार नहीं हुआ। बवाल बढ़ने लगा। मामला बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा