लाइव न्यूज़ :

बिहार के पश्चिम चंपारण में नर्तकी के साथ हैवानियत, आधी रात को कई युवकों ने किया गैंगरेप, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2023 16:35 IST

बिहार के पश्चिम चंपारण में एक नर्तकी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना रात करीब दो बजे हुई। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Open in App

पटना: बिहार में लगातार अपराध की बढ़ती खबरों के बीच गैंगरेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पश्चिम चंपारण में करीब आधा दर्जन हैवानों ने साठी के धमौरा गांव में रात करीब दो बजे बारात में आर्केस्ट्रा करने आई बंगाल की नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में न्यू नेहा म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की पीड़ित नर्तकी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब वह धमौरा गांव में बरात समाप्ति के बाद वापस मनुआपुल अपने ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के साथ जा रही थी, तभी साठी-लछनौता रोड पर गांधी चौक के पास आधा दर्जन मनचलों ने आर्केस्ट्रा की गाड़ी घेर लिया और उसमें बैठी नर्तकियों के साथ छेड़खानी करने लगे। 

संचालक और नर्तकियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद एक नर्तकी को जबर्दस्ती गाड़ी से उतार कर ले गए। नर्तकी को जबरन गाड़ी से टांग कर मनचले अपने साथ दूर सुनसान जगह पर ले गए तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। संचालक और अन्य नर्तकी थाने पर पहुंचे और शिकायत की। इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर साठी पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया तब तक पीड़िता सुबह थाने पर ही पहुंच गई। 

थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ता के शिकायत के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।  घटना में संलिप्त सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान पर कांड अंकित कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बेतिया भेजा गया है।

टॅग्स :बिहार समाचारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह