लाइव न्यूज़ :

बिहार के जमुई जिले में सामने आया पंचायत का तालीबानी फरमान, अवैध संबंध के शक में महिला-पुरुष की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, दिया आत्महत्या का शक्ल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2020 15:39 IST

पंचायत के फरमान के बाद ग्रामीणों ने अवैध संबंध रखने के आरोप में पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित दो को पीट-पीटकर मार डाला.

Open in App
ठळक मुद्दे पंचायत का तालीबानी फरमान के बाद दो लोगों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

पटना: बिहार के जमुई जिले चकाई थाना की पोझा पंचायत के अंतर्गत सिकटिया गांव में अवैध संबंध को लेकर पंचायत का तालीबानी फरमान के बाद दो लोगों की पीट-पीटकर हत्‍या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि पंचायत के फरमान के बाद ग्रामीणों ने अवैध संबंध रखने के आरोप में पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित दो को पीट-पीटकर मार डाला.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सात मई की है. वहीं इस संबंध में एसपी डॉ. इनामुल हक मेग्नुका कहना है कि पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अपने स्‍तर से पता लगवाते हैं. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी है. चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. वह पता करवाने का प्रयास कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि पोझा पंचायत व सकटिया गांव के पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू राम हांसदा और लोबन किस्कू का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध था. इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को आगाह किया था. बावजूद ये नहीं माने. इसे लेकर आदिवासियों की पंचायत बुलाई गई. पंचायत में आसपास के गांव जोगिया, नन्हीयां और रहिमा गांव के भी दो-चार प्रमुख लोगों को बुलाया गया था.

बताया जाता है कि पंचायत के आदेश के बाद जब दोनों की पिटाई शुरू हुई, तो आसपास के गांवों से पहुंचे लोग भाग खड़े हुए. इसके बाद इसे आत्महत्या साबित करने के लिए दोनों शवों को पेड से लटका दिया गया. बाद में ग्रामीणों ने दोनों शवों को जला दिया. इस मामले में मुखिया अवध किशोर शर्मा ने कुछ भी बोलने से परहेज किया है. उनका कहना है कि आदिवासियों की पंचायत में बाहरी लोगों को नहीं बुलाया जाता है. इस घटना दोनों घरों में मातम है. दबी जुबान ग्रामीणों ने आत्महत्या की बात स्वीकार की. आदिवासियों के सख्त कानून के डर से कोई भी ग्रामीण कुछ बताने को तैयार नहीं है. मौत की सूचना मिलने पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू राम हांसदा की ससुराल चिहरा गांव से आए रिश्तेदार वहां पर मौजूद थे. इसे लेकर परिजनों ने थाना में कोई मामला दर्ज नहीं कराया है. घटना हत्या या आत्महत्या की हो, इसे छिपाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है. एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू ने बताया कि लॉकडाउन में बहुत संवाद नहीं मिल पाता है. इसकी जानकारी नहीं मिली है. मामले की जानकारी लेकर वह अपने स्तर से इसकी जांच कराएंगे.

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज