लाइव न्यूज़ :

बिहार के जेलों में ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना के बेऊर जेल में पांच मोबाइल, चार्जर, चाकू और गांजा का पुड़िया बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2021 20:09 IST

बिहार के पटना सदर एसडीओ और एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से पांच मोबाइल, चार्जर, गांजा सहित कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजिलाधिकारी के नेतृत्व में बेउर जेल में छापेमारी हुई थी.काफी संख्या में मोबाइल और दूसरी आपत्तिजनक चीजें मिली थीं.अधीक्षक और जेलर को निलंबित कर दिया गया था.

पटनाः बिहार के कई जेलों में फिर से आज अहले सुबह 4 बजे एकबार फिर से छापेमारी की गई. एक साथ कई जेलों में की गई यह छापेमारी करीब तीन घंटे तक चली.

राजधानी पटना के बेऊर जेल में की गयी छापेमारी में 5 मोबाइल, चार्जर, चाकू और गांजा का पुडिया बरामद किया गया. करीब 3 महीने के अंतराल के बाद फिर एक बार जेलों में तब हड़कंप मच गया जब अचानक ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया. लगातार करीब तीन घंटे तक चली इस छापेमारी के दौरान जेल का कोना-कोना छाना गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर एसडीओ और एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान जेल के अंदर से पांच मोबाइल, चार्जर, गांजा सहित कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं. इन चीजों के मिलने से एक बार फिर जेल की आंतरिक व्यवस्था को लेकर सवाल खडे़ हो गए हैं. इससे पहले जब जिलाधिकारी के नेतृत्व में बेउर जेल में छापेमारी हुई थी तब काफी संख्या में मोबाइल और दूसरी आपत्तिजनक चीजें मिली थीं.

इसके बाद अधीक्षक और जेलर को निलंबित कर दिया गया था. वहीं, मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में भी एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरपुर की शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में आज सुबह 5 बजे पुलिस ने छापेमारी की. एसएसपी ने बताया, 'सभी बैरक में छापेमारी की गई, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला.

दिशानिर्देश और नियमित चेकिंग के आधार पर कार्रवाई की गई है. इसके अलावा मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी छापेमारी की गई. जेल से एक सिम और एक पेन ड्राइव बरामद की गई है. जबकि गया सेंट्रल जेल में भी छापेमारी की गई है. जेल के अंदर से किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है. हालांकि अचानक हुई छापेमारी से जेलों में हड़कंप मच गया. इसतरह पूरे प्रदेश के विभिन्न जेलों में छापेमारी की गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO