लाइव न्यूज़ :

बिहार के डीजीपी साइबर अपराधियों के लिए बन रहे हैं सॉफ्ट टारगेट! एक बार फिर से चर्चा में, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2022 15:01 IST

बिहार के डीजीपी एसके सिंघल के नाम से पुलिस पदाधिकारियों के साथ ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। एक नंबर पर एसके सिंघल की तस्वीर लगाकर पदाधिकारियों से रुपये मांगे गए।

Open in App

पटना: बिहार के डीजीपी एसके सिंघल एक बार फिर चर्चा में हैं। आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार के लिए पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के नाम पर ठगी का शिकार हो चुके डीजीपी को एक बार फिर से साइबर ठगों ने निशाना बनाया है। डीजीपी एसके सिंघल का फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर पदाधिकारियों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) के सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र की रिपोर्ट पर 26 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज किया गया है। 

इस मामले में ईओयू ने आईपीसी की धारा 419 और 420 के साथ ही आईटी एक्ट की धारा 66सी व 66डी का इस्तेमाल करते हुए प्राथमिकी नंबर 32/2022 दर्ज किया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 26 सितंबर को ईओयू में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद को सूचना मिली कि डीजीपी संजीव कुमार सिंघल के नाम और फोटो का दुरुपयोग हो रहा है। 

दरअसल, मोबाइल नंबर +919625784766 से विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों के साथ ठगी का प्रयास किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। फिर इस मामले की जांच की गई, जिसमें यह मामला सही पाया गया। सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रसाद के बयान पर ही ईओयू के थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी के बाद जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर स्तर के एक पुलिस अधिकारी को सौंपी गई।

मोबाइल नंबर +919625784766 का यूजर कौन है? इसे कौन शख्स इस्तेमाल कर रहा था? आखिर ये बेखौफ शातिर कौन है, जिसने पुलिस अफसरों को ठगने के लिए डीजीपी के ही नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल किया? अभीतक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। 

अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ईओयू की तरफ से यही बताया गया कि जांच चल रही है, केस जगह पर है और रुपयों के ट्रांजेक्शन का प्रयास हुआ था पर उसके पहले ही जानकारी मिल गई थी। लेकिन पुलिस अधिकारी यह बताने से हिचक रहे हैं कि कितने पुलिस अधिकारियों को ठगी के लिए मैसेज किया गया? किस तरह से उनसे रुपयों को ठगने की कोशिश हुई?

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई