लाइव न्यूज़ :

बिहार: विद्यालय से लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2019 17:11 IST

एसपी ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह और दरौली थाना की मदद से छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Open in App

बिहार में एक और गैंगरेप मामला सामने आया है. यह घटना सूबे के सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां नाबालिग छात्रा के साथ चार की संख्या में रहे मनचलों ने गैंगरेप किया. पीड़िता द्वारा इस मामले में स्थानीय थाने मे आवेदन देकर चार को नामजद आरोपित किया गया है.

प्रात जानकारी के अनुसार दरौली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग छात्रा अपने गांव से मुख्यालय स्थित जैन उच्च विद्यालय में नामांकन कराने आई थी. नामांकन कराने के बाद वो अपने गांव लौट रही थी इसी क्रम में चार युवक उसे जबर्दस्ती उठाकर पास के ईंट-भठ्ठा में ले गए और बारी-बारी से बलात्कार करने के बाद फरार हो गए. छात्रा को रोने की आवाज सुनकर राहगीर पहुंचें तो उसके परिजनों को सूचना दी गई. इस मामले में सीवान पुलिस ने तत्काल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी नवीनचंद्र झा ने बताया कि गैंगरेप की पीड़िता छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. 

वहीं, एसपी ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह एवं दरौली थाना की मदद से छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. एसपी ने कहा कि जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी. जबकि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया है.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े