लाइव न्यूज़ :

बिहार: हत्या के संदेह में महिला के कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र घुमाया, RJD नेता समेत 15 गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2018 20:10 IST

सोमवार की शाम जिले के बिहियां में युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड ने न सिर्फ आगजनी और बवाल किया बल्कि एक स्थानीय महिला को निर्वस्त्र कर सडकों पर घुमाया।

Open in App

पटना, 21 अगस्त: बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना के बाद भीड द्वारा एक महिला को नंगा कर घुमाने के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मची है। इस 'चीरहरण' की घटना ने एक बार फिर से सियासत तेज कर दी है। वहीं, उग्र भीड द्वारा एक महिला के कपडे फाडने और उसे निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक राजद नेता समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार की शाम जिले के बिहियां में युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड ने न सिर्फ आगजनी और बवाल किया बल्कि एक स्थानीय महिला को निर्वस्त्र कर सडकों पर घुमाया। जानकारी के मुताबिक, नामांकन के लिए पटना आ रहे एक लडके का शव जिले के बिहिया में रेड लाइट एरिया के पास रेलवे ट्रैक के पास मिला। 

इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पडा। गुस्सायी भीड ने रेड लाइट एरिया के कई घरों में आग लगा कर बवाल काटा। साथ ही एक महिला को आरोपित करते हुए निर्वस्त्र कर घुमाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने एक राजद नेता समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई अन्य की तलाश वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। 

पुलिस ने जिस राजद कार्यकर्ता को हिरासत में लिया है उसका नाम कौशल कुमार यादव है। महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में कौशल यादव का नाम सामने आया तो सवाल राजद पर भी उठने लगे हैं। लिहाजा पार्टी ने कौशल को अपना कार्यकर्ता तक बताने से इंकार कर दिया। बिहियां में राजद के प्रखंड अध्यक्ष सियाराम यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले जिसे गिरफ्तार किया गया है वो राजद का कार्यकर्ता नहीं है। 

लेकिन जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस द्वारा बिहियां थाना क्षेत्र के जमुआ गांव से गिरफ्तार नेता कौशल कुमार यादव राजद का सक्रिय कार्यकर्ता है। स्थानीय लोगों ने भी कहा है कि कि वह पार्टी के हर छोटे-बडे कार्यक्रम में सक्रिय रहता है और कई वरिष्ठ नेताओं से उसके अच्छी पहचान की बात बताई जा रही है।

वहीं, कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि घटना के बाद भी कौशल लगातार भीड को गाइड करता रहा। महिला को निर्वस्त्र करने और उसकी पिटाई करने में भी स्थानीय लोग भी उसका नाम ले रहे हैं। बिहियां की इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने वीडियो फुटेज एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों को हिरासत में लिया है जो अलग-अलग गांव से ताल्लुक रखते हैं। 

पुलिस ने घटना के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में भी छापा मारा और वहां के कुछ लोगों को भी भीड को उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक भीड स्थानीय पुलिस और थानेदार की लापरवाही के कारण हिंसक हो गई। इसके बाद देखते ही देखते वह सब हुआ जो बिहियां में आज से पहले नहीं हुआ था। 

बिहियां में जिस जगह पर युवक का शव मिला उस जगह से उसका गांव दामोदरपुर 20 किलोमीटर के आसपास है। युवक की हत्या की खबर जब उसके घर तक पहुंची तो घर पर सिर्फ उसकी मां और एक बहन थी जबकि इस वारदात के अगले दिन तक मृतक का बडा भाई और उसके पिता जोधपुर से बिहियां नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में ये बात लोगों को समझ नहीं आ रही है कि आखिर बवाल और उपद्रव की शुरुआत किसने की और भीड को हिंसक किसने बनाया।

पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि भीड ने पास से गुजर रही ट्रेन पर भी पथराव किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को हिंसा पर उतारू लोगों को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पडी। भीड की ओर से भी गोलीबारी की गई। उन्होंने वहां स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने के साथ भीड में शामिल लोगों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। 

इस घटना के बाद कार्रवाई हुई और आईजी ने बिहियां के थानाध्यक्ष, समेत आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जीआरपी के थानाध्यक्ष को भी उनके उच्चाधिकारी ने निलंबित कर दिया। फिलहाल इस पूरे ईलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसपी अवकाश कुमार के अनुसार स्थिती बिल्कुल नियंत्रण में है और उन्होंने पीडित महिला के मौत की खबर को भी गलत बताते हुए कहा कि वह बिल्कुल ठीक है, उसे चोटें आई हैं और उसका ईलाज चल रहा है।

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBallia crime news: शादी का झांसा देकर 2 साल से बार-बार बनाए शारीरिक संबंध, दिनेश पासवान ने प्रेमिका से कहा- मुझे शादी नहीं करनी

क्राइम अलर्टखाना नहीं बनाई हो, पत्नी निशा शर्मा ने किया मना तो पति संजय ने साड़ी से गला घोंटकर हत्या की और शव को झाड़ियों में फेंका, सबूत छिपाने के लिए साड़ी जलाया

क्राइम अलर्ट60 दिन पहले दोस्ती, 14 वर्षीय किशोरी को बाइक से स्कूल छोड़ने की पेशकश, 18 वर्षीय शख्स सुनसान जगह लेकर जाकर किया रेप

क्राइम अलर्टसुपौलः मौलवी और शादीशुदा महिला को आपत्तिजनक हालत पकड़ा, भीड़ ने पेड़ से बांधकर की पिटाई 

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्राइम अलर्टGoa Club Fire: नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, अग्निकांड के बाद थाइलैंड भागे आरोपी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, हॉस्टल छोड़ने के बहाने ऑटो रिक्शा चालक ने बनाया शिकार

क्राइम अलर्टजांच घेरे में 719 सरकारी कर्मचारी, फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र का प्रयोग कर नौकरी?, सतारा में 78, पुणे में 46 और लातूर में 26 कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज, जानें आगे क्या?

क्राइम अलर्टनाबालिग से बलात्कार, मदरसा शिक्षक नासिर मजीद अरेस्ट, अपराध को अंजाम देने के बाद छिपा था आरोपी