लाइव न्यूज़ :

बिहार: देह व्यापार की आड़ में महिलाएं बैंक में डालने लगी हैं डाका, पटना में हुई बैंक डकैती से जुड़ता जा रहा है तार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2020 18:14 IST

दिनदहाडे राजधानी के बीचो बीच घटी इस घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया था. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि एक अपराधी अकेले पटना जंक्शन के समीप स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचता है और पिस्टल दिखाकर 900000 नकदी लूटकर फरार हो जाता है

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में देह व्यापार का धंधा खुब फल-फूल रहा है. बैंक लूट में शामिल 3 महिलाओं की पहचान की गई है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में देह व्यापार का धंधा खुब फल-फूल रहा है. लेकिन इसकी आड़ में महिलाएं अब बैंक में डाका भी डालने लगी हैं. पटना जंक्शन के समीप देह व्यापार के धंधे में लिप्त महिलाएं बैंक में लूट की प्लानिंग करती हैं और उस बैंक को अपने साथियों के साथ मिलकर निशाना बना लेती हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2019 की दोपहर एक अपराधी ने पटना जंक्शन के समीप वीणा सिनेमा हॉल से सटे भवन में संचालित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को लूट लिया था. दिनदहाडे राजधानी के बीचो बीच घटी इस घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया था. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि एक अपराधी अकेले पटना जंक्शन के समीप स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पहुंचता है और पिस्टल दिखाकर 900000 नकदी लूटकर फरार हो जाता है. 31 दिसंबर 2019 को घटी इस घटना को आखिर एक अकेले लुटेरे ने कैसे अंजाम दिया? इसकी जांच में पुलिस लगी थी.

सूत्रों की माने तो पुलिस इस गिरोह तक पहुंचने में सफल रही है. बताया जा रहा है कि बैंक को लूटने में कुल 5 लोग शामिल थे, जिसमें 3 महिलाएं हैं. महिलाओं के बारे में जो जानकारी उपलब्ध हुई है वह हैरान करने वाली है. 

बताया जाता है कि बैंक लूट में शामिल 3 महिलाओं की पहचान की गई है. महिलाएं पटना जंक्शन के समीप देह व्यापार का धंधा करती है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लूट के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को बताया था कि बदमाश बार-बार अपने हाथ में पिस्तौल होने की बात कहा कह रहा था. इतना ही नहीं पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि उसका एक साथी नीचे सीढियों के पास खड़ा था. वही तीन महिलाएं बैंक के आसपास खडी होकर लोगों पर नजर रख रही थी. 

ऐसे में जब पुलिस जांच में जुटी है तो यह बात सामने आने लगी है कि पटना स्टेशन ईलाके में सक्रिये महिलायें देह व्यापार के धंधे के अलावे आम लोगों को लूटने का भी काम करती हैं. सबसे मजेदार बत तो यह भी है कि पुलिस की मौजूदगी में भी ये महिलायें ग्राहकों की तलाश में सक्रिये रहती हैं और सबकुछ जानते हुए भी पुलिस चुप्पी साधे रहती है. ऐसे में इनके बढते मनोबल के बीच अब इनके द्वारा बैंक लूट तक की योकनायें बनाई जाने लगी हैं. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा