लाइव न्यूज़ :

पटना में लड़की को बंधक बनाकर 4 दिन तक किया गया गैंगरेप, वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2019 04:37 IST

चार दिन पहले ही मुंगेर जिले के तारापुर स्थित तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा करने जाने वाली महिलाओं को सुनसान जगह से खींच कर रेप करने और उसका वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती को नालंद के रहुई थाना क्षेत्र से उठाकर पटना के घोसवरी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया है.मामले में तारापुर थाने की पुलिस ने 28 साल के रूपेश कुमार को गिरफ्तार भी किया है.

बिहार के पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर चार दिन तक गैंगरेप किये जाने और विरोध करने पर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती को नालंद के रहुई थाना क्षेत्र से उठाकर पटना के घोसवरी थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया गया है. मामले को महिला थाने ने घोसवरी थाने में ट्रांसफर कर दिया है. उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले ही मुंगेर जिले के तारापुर स्थित तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा करने जाने वाली महिलाओं को सुनसान जगह से खींच कर रेप करने और उसका वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

 इस मामले में तारापुर थाने की पुलिस ने 28 साल के रूपेश कुमार को गिरफ्तार भी किया है. बीते कुछ समय में राज्य में आपराधिक वारदातों को लेकर नीतीश सरकार लगातार निशाने पर है. बीते महीने चमकी बुखार को लेकर भी जदयू विपक्ष के आरोपों से घिर गई थी. महिलाओं के साथ हिंसा और अपराध के मामले में सरकार मुजफ्फपुर शेल्टर कांड के बाद से ही मुश्किलों में घिरी हुई है. राज्य के डीजी गुप्तेश्वर पांडेय ने हाल में हाल ही अपराधियों के खिलाफ सीधा ऐलान किया था लेकिन इसका असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है.

टॅग्स :पटनारेपबिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!