लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय में सब्जी खरीदकर लौट रही महिला को अगवा कर किया किया गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2020 07:37 IST

बिहार में गैंगरेप की घटनायें थमने का नाम नही ले रही हैं. अभी हाल में राजधानी पटना और बक्सर के बाद बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना सामने आई है. इसमें चार अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना सामने आई है.चार आरोपियों द्वारा हथियार के बल पर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया.

बिहार में गैंगरेप की घटनायें थमने का नाम नही ले रही हैं. अभी हाल में राजधानी पटना और बक्सर के बाद बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र में गैंगरेप की घटना सामने आई है. इसमें चार आरोपियों द्वारा हथियार के बल पर एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. मंसूरचक पेठिया के निकट स्थित हल्दी के खेत में चार बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने घटना में आरोपित चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मंसूरचक किशुनटोल गांव निवासी धीरज कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार और राजन कुमार शामिल है. महिला ने छह दिनों बाद थाने में इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है. अपने बयान में महिला ने बताया है कि तीन जनवरी की शाम करीब छह बजे मंसूरचक पेठिया से सब्जी खरीद कर अपने घर की तरफ लौट रही थी. बाजार से कुछ दूर आगे बढ़ी तो सुनसान सड़क पर अंधेरे में घात लगाए चार युवकों ने उसे पकड़ लिया.

एक बदमाश हाथ से मुंह दबाकर रखा और तीन युवकों ने उसे उठा लिया तथा सड़क के पूरब खेत में खींचकर ले गया. वहां चारों बदमाशों ने उसके साथ बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया. फिर उसे वहां से प्रखंड कार्यालय के पीछे सुनसान स्थान पर स्थित एक झोपड़ी में ले गए. शोर मचाने पर सभी मिलकर उसका मुंह दबाकर बंद कर देते थे. वहां फिर से उन चारों ने शराब पीकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया. इसके बाद रात करीब तीन बजे उसके पास से दो हजार रुपए नकद और मोबाइल छीनकर उसे छोड़ दिया. बदमाशों ने घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान मारने की धमकी दी. 

इसके बाद महिला ने घर पहुंच कर परदेस में रहकर मजदूरी करनेवाले अपने पति को घटना के बारे में सूचना दी तो पति ने उसे अपने आने तक थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाने या किसी को बताने से मना किया. घटना के छह दिनों बाद महिला का पति जब घर लौटा तब मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई. महिला का आरोप है कि आरोपियों ने शाम पांच बजे से तड़के तीन बजे तक उसे बंधक बनाकर रखा, इस दौरान उन सभी ने दो जगहों पर ले जाकर उसके साथ गलत काम (गैंगरेप) किया. वहीं आरोपियों के परिजनों ने पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर बेगूसराय न्यायालय भेज दिया.

टॅग्स :बिहारगैंगरेपरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा