लाइव न्यूज़ :

बिहार: पति और सास के साथ मेला देखने जा रही थी महिला, चार दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2019 17:56 IST

बिहार के सुपौल में कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने जा रही महिला के साथ चार बदमाशों ने हथियारों दम पर सामूहिक बलात्कार किया। महिला अपने पति और सास के साथ मेला जा रही थी। बदमाशों ने उसके पति और सास के साथ मारपीट की और लूटपाट को अंजाम दिया।

Open in App

बिहार में गैंगरेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन घट रही गैंगरेप की घटनाओं में अब नया मामला सुपौल जिले के छातापुर के लालगंज पंचायत में घटा है. जहां हैवानियत की हदें पार करते हुए चार दरिंदों ने पति और सास संग कृष्ण जन्माष्टमी का मेला देखने जा रही महिला के साथ गैंगरेप किया. हैवानियत की यह घटना रात करीब दो बजे की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला से चार लोगों ने हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया. वहीं, विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पति और सास के साथ मारपीट करने के बाद लूटपाट भी की. मामले में पीड़िता के आवेदन पर दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और सास के साथ देर रात मेला देखने जा रही थी.

मेलास्थल से पहले छोटी नहर के पुल के पास चार युवकों ने हथियार दिखाकर सबको घेर लिया. महिला के पति को पकड़ कर लाठी से मारपीट कर सिर फोड़ दिया और बायां हाथ भी तोड़ दिया. सास के साथ भी मारपीट की गई. बदमाशों ने पति का मोबाइल और गले से चांदी की चेन भी छीन ली. उसके बाद बदमाश महिला को बड़ी नहर से दक्षिण ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

घिनौनी करतूत को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने महिला को धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की जान से हाथ धो बैठेगी. मामले में परसा बीरबल निवासी पप्पू राम, इनरदेव राम को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

टॅग्स :बिहाररेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं