लाइव न्यूज़ :

बिहार: पत्नी ने पति का सिर्फ इसलिए काट दिया गला क्योंकि वह मां को दे देता था पूरी तनख्वाह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 2, 2022 14:25 IST

महिला का कहना था कि पति की कमाई पर पहला हक उसका बनता है, जबकि उसका पति उसे बार-बार समझा रहा था कि मां घर की मुखिया है, इसलिए घर की सारी कमाई उसके ही पास रहनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला शाम से ही पति की कमाई अपने पास पाने के लिए घर में झगड़ा कर रही थी पति के समझाने पर महिला को गुस्से आ गया और उसने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दियापड़ोसियों का कहना है कि महिला अक्सर अपने पति के साथ पैसों के लिए लड़ती रहती थी

आरा: एक पत्नी ने महज इसलिए अपने पति का गला काट दिया क्योंकि वह अपनी कमाई के सारे पैसे मां की झोली में डाल देता था। कलयुगी कथा संसार में नाम दर्ज करवाने वाली यह महिला बिहार के आरा की रहने वाली है।

जानमकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात आरा के नवादा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले न्यू शीलत टोला की इस महिला को अपने पति मिथलेश ठाकुर द्वारा मां के हाथ पर सारी तनख्वाह रखतने की बात इतनी नागवार गुजरी की उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपने पति पर हमला कर दिया।

हमले में घायल पति ने अपने बचाव में चीख-पुकार मचाई तब जाकर पड़ोसियों को खबर हुई और फिर किसी तरह से शख्स की जान बची। युवक की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मामले में पड़ोसियों ने बताया कि 09

महिला का कहना था कि पति की कमाई पर पहला हक उसका बनता है, जबकि उसका पति उसे बार-बार समझा रहा था कि मां घर की मुखिया है। इसलिए घर की सारी कमाई उसके ही पास रहनी चाहिए। लेकिन महिला इस बात को सुनने के लिए राजी नहीं थी और बेतहाशा झगड़ा किये जा रही थी।

थोड़ी देर के शोर-गुल के बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ और घर में जब सभी खाना खाकर सोने के लिए चले गये तो एक बार फिर पति-पत्नी में तनख्वाह को लेकर बहस शुरू हो गई। थोड़े ही देर में बहस ने हिंसक रूप ले लिया और गुस्से से पागल पत्नी ने धारदार हथियार से पति के गला पर हमला कर दिया। कुछ ही देर में पति जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। जानकारी मिलने के बाद घर पहुंचे पड़ोसियों ने आनन-फानन में मिथलेश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

इस मामले में घायल पति मिथलेश ठाकुर ने कहा, "मेरी पत्नी हर बार इस बात का विरोध करती है कि मैं क्यों सारे पैसे अपनी मां को दे देता हूं। कल रात भी वो इसी बात पर झगड़ा करने लगी। थोड़ी ही देर में उसे गुस्सा आ गया और उसने धारदार हथियार से मुझपर हमला कर दिया।"

वहीं घटना के बाद नवादा थाना की पुलिस ने बताया कि वह सूचना मिलने के बाद मामले की पड़ताल कर रही है लेकिन मामले में अभी तक महिला की गिरफ्तारी नहीं हुई है क्योंकि पीड़ित पक्ष के द्वारा मामले में अब तक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। 

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा