लाइव न्यूज़ :

बिहार: देवर से चल रहे प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी ने रच दी पति की हत्या की साजिश, ऐसे हुआ पर्दाफाश

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2018 15:18 IST

फारबिसगंज पुलिस ने एक महीने पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए भाभी, देवर समेत दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

पटना, 29 सितंबर: बिहार के अररिया जिले में खून का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया। जब भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते देवर ने भाई की जान की कीमत तय कर दी। पुलिस ने पूर्व में हुए इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए भाई को दोषी पाया है। 

फारबिसगंज पुलिस ने एक महीने पहले हुई हत्या का खुलासा करते हुए भाभी, देवर समेत दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं इस मामले में लिप्त 3 अन्य अपराधी फरार हैं।  सभी के खिलाफ चालान काट उन्हें जेल भेज दिया है।  

पुलिस ने बताया कि भाभी के साथ प्रेम प्रसंग की बात मृतक को पता चल गई थी।  इसके बाद मृतक दोनों के बीच के रोडा बन रहा था।  लिहाजा मृतक के भाई ने एक लाख रुपये देकर हत्या की साजिश की थी।  इसके लिए उसने एक आपराधिक गिरोह से बात की।  

एडवांस के में अभियुक्त ने 16 हजार रुपये गिरोह को दिए थे।  दरअसल, विगत 14 अगस्त की रात सिमराहा थाना क्षेत्र के जकरिया मीट फैक्ट्री, वन परिसर व रेलवे के बीच सिमराहा निवासी मरहबा व जकरिया मीट फैकट्री में बतौर गार्ड के नौकरी करनेवाले संतोष ठाकुर, पिता श्रीचंद ठाकुर हत्याकांड मामले का सिमराहा पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। 

 फारबिसगंज के डीएसपी मनोज कुमार के अनुसार भाभी एवं देवर ने मिलकर हत्या करवाने की योजना बनाई थी।  उन्होंने बताया कि संतोष ठाकुर हत्याकांड में संतोष की पत्नी पूजा कुमारी, भाई पिंटू ठाकुर के अलावा कुल सात लोग शामिल थे। 

 डीएसपी ने बताया कि संतोष ठाकुर सिमराहा स्थित मरहबा व जकरिया नामक मांस फैक्टरी में बतौर गार्ड का काम करता था, जबकि उसके भाई पिंटू ठाकुर की भी उक्त मांस फैक्ट्री के सामने सैलून की दुकान थी।  

घटना की रात संतोष के भाई पिंटू ठाकुर ने संतोष ठाकुर को सिमराहा अपनी दुकान से किसी सामान लाने के लिए बाइक से जाने की बात कह कर धोखे से ले गया और पूर्व नियोजित साजिश के तहत मांस फैक्ट्री व वन परिसर के बीच रेलवे के समीप संतोष की पत्थर व चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा