लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के मुस्लिम नेता की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या, फोन कर आरोपियों ने बुलाया था नेता को 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2019 16:14 IST

स्थानीय मीडियो रिपोर्ट का दावा है कि 19 जुलाई को दिन में तकरीबन 11 बजे फखरूद्दीन के मोबाइल पर किसी का कॉल आया। इसके बाद वे कॉल करने वाले से मिलने के लिए गांव के पास वाले तलाब के पास गया।

Open in App

बिहार में एक कांग्रेस नेता मो. फखरूद्दीन खान को अज्ञात बदमाशों ने दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना पश्चिम पंचारण के रामनगर प्रखंड स्थित सोहसा छवघरिया गांव की है। शुक्रवार( 19 जुलाई) को दोपहर में  मो. फखरूद्दीन खान की हत्या की गई। फखरूद्दीन साल 2005 में रामनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के पहले के हत्या और रंगदारी के मामले में फरार थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

स्थानीय मीडियो रिपोर्ट का दावा है कि 19 जुलाई को दिन में तकरीबन 11 बजे फखरूद्दीन के मोबाइल पर किसी का कॉल आया। इसके बाद वे कॉल करने वाले से मिलने के लिए गांव के पास वाले तलाब के पास गया। वहां पहले तो दोनों के बीच आधे घंटे बात हुई और जब वहां से कांग्रेस नेता निकलने लगे तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली कांग्रेस नेता के सिर और सीने में लगी। 

फखरूद्दीन कांग्रेस के नेता थे। उनकी पत्नी नाजनीन खानम रामनगर प्रखंड के सोहसा पंचायत की मुखिया हैं। फखरूद्दीन साल 2019 में वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रहे थे। वे उस चुनाव में विजयी रहे वैद्यनाथ प्रसाद महतो के निकटतम प्रतिद्वंदी रहे थे। वे रामनगर विधानसभा क्षेत्र और नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र से भी लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी), राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) एवं कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे।

टॅग्स :बिहारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट