लाइव न्यूज़ :

शराब तस्करों की गुप्त सूचना देने वाले चौकीदार और दफादार लगा रहे हैं जान बचाने की गुहार, पुलिस पर लगाया सूचना लीक करने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2021 17:54 IST

बिहार मामलाः चौकीदारों और दफादारों ने आरोप लगाया कि वे अपने क्षेत्र में शराब माफियाओं के बारे में गुप्त सूचना पुलिस को दे रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस शराब माफियाओं को जानकारी लीक कर रही है. जिससे उन पर हमले किये जा रहे हैं.माफिया और तस्कर अक्सर भाग जाते हैं और जो पकडे़ भी जाते हैं वे तुरंत ही छूट जाते हैं. बांका में ऐसे ही एक मामले एक चौकीदार की हत्या हुई है.

पटनाः बिहार में जिनपर शराबबंदी की जिम्मेवारी सौंपी गई है, वे ही अपनी जान बचाने की गुहार लगाने लगे हैं. राज्य के चौकीदार और दफादार अब शराब माफियाओं से अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं. शराब तस्करों के बार-बार के हमलों से भयभीत बिहार के चौकीदार और दफादार समूह की ओर से आज पटना में प्रदर्शन किया गया.

चौकीदार और दफादार समूह ने अनिश्चित काल के लिए काम स्थगित कर दिया है और पटना में धरने पर बैठ गए हैं. चौकीदारों और दफादारों ने आरोप लगाया कि वे अपने क्षेत्र में शराब माफियाओं के बारे में गुप्त सूचना पुलिस को दे रहे हैं. लेकिन पुलिस शराब माफियाओं को जानकारी लीक कर रही है. जिससे उन पर हमले किये जा रहे हैं.

शराब माफिया और तस्कर अक्सर भाग जाते हैं और जो पकडे़ भी जाते हैं वे तुरंत ही छूट जाते हैं. वहीं कई ऐसी घटनाएं हुई, जब चौकीदार की हत्या हुई है. हाल ही में बांका में ऐसे ही एक मामले एक चौकीदार की हत्या हुई है. बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत ने इसी कारण अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है.

उन्होंने कहा कि सरकार अगर सरकार गाड़ी देती है या मुंशी रखती है तो वह सरकारी हो न कि प्राइवेट. गर्दनीबाग में आयोजित धरना में राज्य के विभिन्न जिलों से सैंकड़ों की संख्या में दफादार-चौकीदार पहुंचे. उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और राज्य सरकार को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा.

चौकीदार मोहम्मद सहजाद खान ने कहा कि चौकीदारों का काम अधिकार क्षेत्र में शराब माफियाओं के बारे में गुप्त जानकारी एकत्र करना है, जो हम बिना किसी झिझक के कर रहे हैं. लेकिन एक बार जब हम पुलिस थानों के एसएचओ और सब-इंस्पेक्टरों को जानकारी देते हैं. तो वे हमारे नामों का खुलासा करते हैं. नतीजतन हमारे जीवन के लिए ये खतरा हैं. हम शराब माफियाओं के हमलों का सामना कर रहे हैं. 

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा