लाइव न्यूज़ :

Bihar voter verification: चुनाव अधिकारी हैं और आधार दिखाएं, बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और सोने की चेन लेकर फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2025 16:01 IST

Bihar voter verification:  पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेरुआ गांव में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के अनुसार, एक तस्वीर के लिए अपनी चेन उतारने के लिए कहा गया।अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया। सुना कि उसकी पत्नी से तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा जा रहा है।

सारणः बिहार के सारण जिले में दो लोग खुद को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में शामिल चुनाव अधिकारी बताकर एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंचे और कथित तौर पर उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नेरुआ गांव में हुई।

थाना प्रभारी मुकेश कुमार (एसएचओ) ने बताया, ‘‘पीड़िता के अनुसार, उससे एक तस्वीर के लिए अपनी चेन उतारने के लिए कहा गया। इसके बाद, उससे अपना आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा गया। इस दौरान, दूसरे कमरे में मौजूद उसके पति को तब शक हुआ, जब उसने सुना कि उसकी पत्नी से तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा जा रहा है।’’

कुमार के अनुसार, ‘‘इसके बाद वह (पति) उस कमरे में गया, जिसमें पत्नी थी और देखा कि पास में गद्दे के नीचे रखी सोने की चेन गायब है। चुनाव अधिकारी बन आए दोनों व्यक्ति भी फरार हो चुके थे।’’ थाना प्रभारी के मुताबिक, घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद एक टीम पीड़िता के घर पहुंची। उन्होंने कहा, ‘‘हमने परिवार से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है, ताकि जांच शुरू की जा सके। हम आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली