लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में दिनदहाड़े लड़की को सरेराह मारी गई गोली, सीसीटीवी में कैद हुई सनसनीखेज वारदात

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2022 10:33 IST

पटना में एक लड़की को सरेराह गोली मारने की घटना हुई है। लड़की कोचिंग से लौट रही थी, तभी एक युवक ने उस पर पीछे से गोली चला दी। गोली लड़की के गर्दन में लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े एक युवती को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जाता है कि जिस युवती को गोली मारी गई, उसके पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं। वारदात को बुधवार को अंजाम दिया गया। घटना पटना के बेउर पुलिस थाने के सिपारा इलाके के इंद्रापुरी की है। 

शख्स ने युवती को पीछे से गोली मारी जो उसके गले में जा लगी। युवती का इलाज अभी पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पटना पुलिस ने आशंका जताई है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। इस बीच पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, जहां ये घटना हुई, वहां पास में लगे एक सीसीटीवी में सबकुछ कैद हो गया। इस सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि एक शख्स गली से निकलता है और पास की एक दूसरी गली के मोड़ पर खड़ा हो जाता है। उसके हाथ में एक झोला है। इसी दौरान एक लड़की वहां से गुजरती है। युवक उसके पीछे जाता है झोले से पिस्तौल निकाल कर पीछे से फायर कर देता है। लड़की वहीं गिर जाती है और युवक भी वहां से भाग खड़ा होता है।

पुलिस के अनुसार छात्रा पहले एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने जाती थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग युवक के साथ चल रहा था। हालांकि, बाद में इनमें विवाद हो गया। इसके बाद छात्रा ने दूसरे कोचिंग संस्थान में जाना शुरू कर दिया। इससे उसका पूर्व प्रेमी नाराज हो गया और उसने छात्रा को गोली मार दी।

पुलिस ने कहा कि हालांकि वह पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। आरोपी जक्कनपुर का रहने वाला बताया जाता है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी आरोपी की तस्वीर कैद हुई है जिसमें वह लड़की का पीछा करता नजर आता है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!