वैशाली सदर अस्पताल में भर्ती कैदी मना रहा था रंगरेलियां, दूसरे प्रदेश से बुलाई गई थी कॉलगर्ल, ऐसे खुली पोल
By एस पी सिन्हा | Published: September 29, 2022 02:17 PM2022-09-29T14:17:12+5:302022-09-29T14:18:38+5:30
बिहारः पुलिस ने कॉलगर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। यह बात सामने आई है कि कैदी ने दूसरे राज्य से लड़की बुलाई थी और वार्ड ही उसके साथ रंगरेलियां मना रहा था।
पटनाः बिहार में कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच वैशाली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में जिस्मफरोशी की जा रही थी। सजायाफ्ता एक कैदी ने अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉलगर्ल बुलाई और उसके साथ वहीं पर रंगरेलियां मनाने लगा।
तभी अचानक थाना प्रभारी आ धमके और उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने कॉलगर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। यह बात सामने आई है कि कैदी ने दूसरे राज्य से लड़की बुलाई थी और वार्ड ही उसके साथ रंगरेलियां मना रहा था। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई किया और मौके से कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई लोगों को पकड़ा।
फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। वैशाली से आ रही है, जहां सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। कैदी वार्ड के कर्मियों की मिलीभगत से सजायाफ्ता कैदी वार्ड में कॉल गर्ल के साथ रंगरेलियां मनाई जा रही थी। लड़की दूसरे प्रदेश से बिहार बुलाई गई थी।
सूचना मिलते ही करताहा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और तब मामले की पोल खुली। कुछ महीने पहले एक वांटेड अपराधी अस्पताल में इलाज के बहाने अपनी पत्नी का जन्मदिन मनाने चला गया था। लेकिन अब तो सारी हदें पार हो गई। अस्पताल में ही मौज मस्ती के लिए कॉलगर्ल को बुला लिया गया।
कैदी वार्ड में जमकर मस्ती हुई। इस मामले में वैशाली के एसपी मनीष ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद इस मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।