लाइव न्यूज़ :

एचडीएफसी बैंक से दिनदहाडे़ लूट, 1.19 करोड़ लेकर भागे, बोरे में भरकर आराम से चलते बने, बाइक से फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2021 20:04 IST

बिहार में वैशाली जिले के जढुआ का मामला है. दिनदहाडे़ अपराधियों ने पुलिस चौकसी को चुनौती देते हुए गन पॉइंट पर बैंक कर्मियों को बंधक बना बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक अपराधी का कोई सुराग नहीं मिल सका है. बैंक खुलते ही लुटेरे परिसर में दाखिल हो गए.अपराधियों ग्राहक के 44 हजार रुपए भी लूटकर ले गए.

पटनाः बिहार में पिछले कुछ दिनों से अपराध के ग्राफ में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. पुलिस से बेखौफ अपराधी दिनदहाडे़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से हिचक नहीं रहे हैं.

 

इसी कड़ी में वैशाली जिले के जढुआ में एचडीएफसी बैंक की शाखा से आज सुबह एक करोड़ 19 लाख रुपये की लूट हो गई. बाइक से आए पांच अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है और बोरे में रुपया भरकर आराम से चलते बने. घटना उस जगह पर घटी है, जहां ज्यादा भीड़भाड़ रहता है.

लेकिन दिनदहाडे़ अपराधियों ने पुलिस चौकसी को चुनौती देते हुए गन पॉइंट पर बैंक कर्मियों को बंधक बना बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडकंप मच गई है. घटना की सूचना मिलते ही वैशाली एसपी मनीष सदर एसडीपीओ राघव दयाल समेत पुलिस दलबल के साथ पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

हालांकि अभी तक अपराधी का कोई सुराग नहीं मिल सका है. कहा जा रहा है कि बैंक खुलते ही लुटेरे परिसर में दाखिल हो गए और उन्होंने बैंक को अंदर से बंद कर दिया. इसके बाद उन्होंने बैंककर्मियों और एक ग्राहक को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ग्राहक के 44 हजार रुपए भी लूटकर ले गए.

अपराधियों ने जिस एचडीएफसी बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है, उससे कुछ ही दूरी पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का घर है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेखौफ अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ मौके पर पहुंच गए हैं.

मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी हासिल की है. यह घटना आज सुबह 11 बजे घटित हुई है. लूट के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बोरे में पैसा भरकर चलते बने. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है. उधर, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है.

अपराधियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज बैंक के बाहर का है, जहां सडक पर यातायात सामान्य नजर आ रही है. वहीं बैंक के गेट के पास एक युवक बाहर निकलता है और पैदल आगे निकल जाता है. उसके पीछे दूसरा युवक कंधे पर बोरा लेकर निकल रहा है, जबकि तीसरा युवक बैग लिए हुए जा रहा है. अन्य दो युवक पीछे पीछे हैं. देखते ही देखते ही पांचों कैमरे के सामने से ओझल हो जाते हैं. घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी.

इस घटना के बाद जिले के सभी थाना की नाकाबंदी कर पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी है. वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अपराधियों की पहचान उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट