लाइव न्यूज़ :

बिहार: तीन प्रेमिकाओं का खर्च उठाने के लिए करता था चोरी, बिहार-यूपी में लूट की घटनाओं को देता था अंजाम, ऐसे हुआ पर्दाफाश

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2020 15:06 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपनी बनाई योजना के अनुसार चैनपुर थाना प्रभारी मोबाइल का ग्राहक बनकर गए कि उन्हें मोबाइल खरीदना है.

Open in App
ठळक मुद्दे इसके साथ ही चोरी की 5 बाइक भी मिली हैं और घर में छापेमारी के दौरान एकनाली बन्दूक और गोली भी बरामद हुई है. कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि छह माह से जिले में चोरी-डकैती की घटनाओं को लेकर एक टीम गठित की गई थी.

पटना:बिहार के कैमूर जिले में एक युवक प्रेमिकाओं का खर्च उठाने के लिए चोरी करता था. उसने अपना छोटा गिरोह भी बना लिया था. अपराधी ने कबूला है कि लडकियों के साथ अय्याशी करने के लिए चोरी करता था, इसके लिए उसने 100 से अधिक बार चोरी की थी. वह गिरोह के साथ चोरी करता था. इन पैसों से वह अपनी तीन प्रेमिकाओं का खर्च उठाता था. शातिर चोर ने पुलिस को बताया कि उसकी तीन प्रेमिका है. तीनों प्रेमिका पर वह चोरी का पैसा उडाता था.

पुलिस को उसने बताया है कि प्रेमिकाओं की डिमांड को वह पुरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडता था. अपने गिरोह को लेकर वह बिहार और यूपी के कई जगहों पर 100 से अधिक चोरी की घटनाओं को वह अंजाम दे चुका है. प्रेमिकाओं को महंगा मोबाइल और कपडा और सोने का आभूषण गिफ्ट करता था. 

चोरी करने से पहले वह रेकी करता था और रात में साथियों के साथ घर में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देता था. बाद में चोरी के गहने दुकानों पर बेच देता था. बताया जाता है कि कैमूर जिले में बीते कई महीनों से लगातार मोबाइल और बाइक लूट के अलावा घरों में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं. जिससे पुलिस परेशान थी. इसके बाद पुलिस ने इसका पता लगाने के लिए अनुसंधान शुरू किया तो पता चला कि चैनपुर के लोहरा का रहने वाला लाला बिंद उर्फ जीतन बिंद नामक एक युवक है जो कई मामलों में फरार चल रहा है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने प्लान तैयार किया और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अपनी बनाई योजना के अनुसार चैनपुर थाना प्रभारी मोबाइल का ग्राहक बनकर गए कि उन्हें मोबाइल खरीदना है. जैसे ही लाल बिंद ग्राहक को मोबाइल देने आया पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया. पुलिस थाने लेकर आई और उससे पूछताछ करने लगी तो उसने कई घटनाओं का खुलासा किया. उसने यह भी बताया कि कई मोबाइल को जमीन में गाड़ कर रखा था उसे भी निकाला गया. 

गड्ढा खोदा गया तो इससे 185 मोबाइल बरामद हुआ. इसके साथ ही चोरी की 5 बाइक भी मिली हैं और घर में छापेमारी के दौरान एकनाली बन्दूक और गोली भी बरामद हुई है. पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक चार दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है. चोरी के बाद जेवर को इन्हीं लोगों की दुकान में बेचता था. सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. आरोपी ने अपने दो दोस्तों का भी नाम बताया है जो अभी फरार है.

कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि छह माह से जिले में चोरी-डकैती की घटनाओं को लेकर एक टीम गठित की गई थी. पता चला कि चोर गिरोह का मुख्य सरगना लाला बिंद उर्फ जीतन बिंद है. पुलिस ने मोबाइल खरीदने के बहाने आम आदमी बन कर उसे बुलाया और उसे नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. घटना से पहले वह रेकी करता था. उसके बाद अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता था. 

एसपी ने बताया कि आरोपी ने बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है. एसपी ने बताया कि आरोपी लाला बिंद उर्फ जीतन ने बताया कि मेरे सम्पर्क में तीन लडकियां हैं, जिसपर खर्च के लिए चोरी करता था. चोरी के समान चोराता उसे बेच के जो पैसे मिलते थे, उसे लडकियों पर खर्च करता था. पुलिस इसके गिरोह के बाकी सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई