लाइव न्यूज़ :

बिहार: सचिवालय के अंडर सेक्रेटरी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2018 12:35 IST

Bihar Under secretary of Patna secretariat shot dead: घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने सरकारी क्वार्टर में घुस कर राजीव कुमार को गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह से जख्मी हो गये। 

Open in App

पटना,14 अगस्त:बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार सुबह अपराधियों ने योजना विभाग के अवर सचिव (अंडर सेक्रेटरी) की दिनदहाड़े उनके घर (सरकारी आवास) में घुसकर हत्या कर दी। घटना शहर के सचिवालय थाना इलाके की है। जहां अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेखौफ अज्ञात अपराधियों योजना विभाग के अंडर सेक्रेटरी राजीव कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आराम से हथियार लहराते हुए अपराधी फरार हो गए। घायल राजीव को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियों ने सरकारी क्वार्टर में घुस कर राजीव कुमार को गोली मार दी। गोली लगने से वो बुरी तरह से जख्मी हो गये। 

राजीव कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश बता रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से राज्य के अलग अलग जिलों में हो रही एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खडे़ कर दिए हैं। 

वहीं, इस घटना के बाद फिर से सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजधानी की विधि व्यवस्था राम भरोसे है? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आपसी रंजिश का मामला तो नहीं है? एसपी सिटी डी। अमरकेश ने गोली लगने की बात कही है, जबकि राजीव के परिजनों ने इलाज के दौरान उनकी मौत की बात कही। राज्‍य में ऐसी घटनाएं लगातार बढ रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में हत्या की चार वारदातें हो चुकी हैं जिनमें से दो राजधानी पटना की है। सोमवार को ही बिहार के वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना जिले के जंदाहा प्रखंड की थी।

टॅग्स :बिहारहत्याकांडपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह