लाइव न्यूज़ :

बिहारः पड़ोसी चाचा ने स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर किया भतीजी से बलात्कार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2018 00:20 IST

पेशे से कार चालक चंदन अपने पड़ोस की रहने वाली एक युवती को अपनी स्‍कॉर्पियो में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्‍कर्म किया।

Open in App

पटना, 7 अक्टूबरःबिहार में इंसानियत शर्मसार करते हुए एक पड़ोसी चाचा ने भतीजी के साथ चलती गाड़ी में छेडछाड व दुष्‍कर्म किया। घटना भोजपुर जिले के चौरी थानान्तर्गत डिलियां नहर के पास हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से कार चालक चंदन अपने पड़ोस की रहने वाली एक युवती को अपनी स्‍कॉर्पियो में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। युवती बाजार गई थी, जहां चंदन उसे मिल गया। घर पहुंचा देने के बहाने उसने युवती को गाडी में बैठा लिया था। पडोसी चंदन को युवती चाचा कहती थी, इसलिए उसे शक नहीं हुआ।

गाड़ी में बैठाने के बाद चंदन उसे अगिआंव नहर के रास्ते सुनसान जगह पर ले गया। रास्‍ते में वह छेड़छाड़ व दुष्‍कर्म की कोशिश करने लगा। युवती ने विरोध किया, लेकिन चलती गाड़ी से कूदने की हिम्‍मत नहीं जुटा पाई। फिर, अंधेरे में गाड़ी खड़ा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के अनुसार वह शराब के नशे में धुत था।

युवती के अनुसार उसने छोड़ देने की गुहार लगाई, चाचा के रिश्‍ते का हवाला देकर यह भी कहा कि वह बेटी है। लेकिन, चंदन पर कोई असर नहीं हुआ। घटना के बाद उसने कियी को बताने पर हत्‍या तक की धमकी दी। पुलिस ने नशे में धुत चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती का मेडिकल आरा सदर अस्‍पताल में कराया गया है। अब सोमवार को उसका बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट