लाइव न्यूज़ :

बिहार: मोतिहारी में दो युवकों ने किया मां-बेटी का सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2019 15:24 IST

इस मामले में मकान मालकिन ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. जिसके बाद 4 अक्टूबर को ढाका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Open in App
ठळक मुद्देदो युवकों ने मां-बेटी के साथ न केवल गैंगरेप किया बल्कि इसका वीडियो भी वायरल किया. शिक्षिका अपनी नाबालिग बेटी को पढाने के लिए ढाका अनुमंडल मुख्‍यालय में रहती है.

बिहार के मोतिहारी जिले के ढाका नगर परिषद क्षेत्र में मां-बेटी को बंधक बना सामूहिक दुष्‍कर्म करने तथा वारदात का वीडियो बना उसे वायरल करने की घटना सामने आई है. यहां दो युवकों ने मां-बेटी के साथ न केवल गैंगरेप किया बल्कि इसका वीडियो भी वायरल किया. घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अरोपितों की तलाश में जुट गई है. हालांकि यह घटना मई महीने की ही है. इस मामले में मकान मालकिन ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. जिसके बाद 4 अक्टूबर को ढाका थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन के मुताबिक शिक्षिका व उनकी नाबालिग बेटी को बंधक बना सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया. शिक्षिका अपनी नाबालिग बेटी को पढाने के लिए ढाका अनुमंडल मुख्‍यालय में रहती है. महिला के मकान में शिकारगंज थाना क्षेत्र के परेई गांव निवासी धीरज कुमार और मनोज कुमार किराएदार के रुप में मार्च महीने से रह रहे थे. ज्यादा नजदीकी हो जाने के कारण दोनों पीड़िता को मां कह के बुलाते थे. 

आरोपियों ने ढाका में व्यापार करने के लिए 4 लाख रुपये की मांग की तो पीड़िता ने दूसरे लोगों से रुपये लेकर दिया. लेकिन जब आरोपियों ने व्यापार शुरू नहीं किया तो देर का कारण पूछने पर जीएसटी में विलंब का बहाना बनाकर बात को टालता रहा. इस बीच एक दिन जब पीड़िता की पुत्री मई महीने में ही चापाकल पर पानी के लिए गई तो किराएदारों ने उसे बंधक बना सामूहिक दुष्‍कर्म किया किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया.

वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पीड़िता को चुप रहने के लिए कहा. इस दौरान महिला अपनी पुत्री की बदनामी के डर से चुप रही, लेकिन महिला ने अपने पैसे की मांग करनी शुरू कर दी. इस बीच एक दिन मौका पाकर दोनों आरोपियों ने पीड़िता की मां के साथ भी दुष्कर्म किया और उसका भी वीडियो बना लिया और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा. 

पीड़िता ने आपने आवेदन में कहा है कि उसने पुत्री के कहने पर कि उनके वीडियो वायरल की धमकी से कब तक चुप रहेंगे तब पुलिस को आवेदन दिया गया. पांच महीने हुई इस घटना को सुनकर पुलिस भी दंग है. पुलिस ने फिलहाल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इस बीच आरोपित फरार हो गए हैं.

 

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO