लाइव न्यूज़ :

बिहार: फिल्मी स्टाइल में घर में घुसकर मां के सामने दो बहनों की युवकों ने भरी मांग, हो गये फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2020 17:47 IST

फिल्मी स्टाइल में घर में घुसकर लड़कियों की मां के सामने दो युवकों ने दो बहनों की मांग भर दी. लव-प्यार-मोहब्बत की इस कहानी में पूरा इमोशनल ड्रामा है. 

Open in App
ठळक मुद्दे शादी रचाने वाले दोनों युवक फरार हो गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. जब दोनों लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की जबर्दस्ती से इंकार किया.

पटना:बिहार के मधुबनी में घटित एक घटना ने सभी स्तब्ध कर दिया है. कहानी पूरी तरह से फिल्मी है, लेकिन है रियल. फिल्मी स्टाइल में घर में घुसकर लड़कियों की मां के सामने दो युवकों ने दो बहनों की मांग भर दी. लव-प्यार-मोहब्बत की इस कहानी में पूरा इमोशनल ड्रामा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के झंझारपुर के आरएस ओपी में नगर के एक मोहल्ला में दो युवक बुधवार की रात अचानक एक घर में घुस गए. जहां दो किशोरियां अपनी मां के साथ रहती थीं. घर में घुसे युवकों के हाथ में सिंदूर था. इससे पहले कि कोई कुछ पूछता युवकों ने बलपूर्वक दोनों बहनों की मांग में सिंदूर भर दिया. जबकि घटना के समय उनकी मां वहीं मौजूद थीं. इसके बाद तो सभी हक्का-बक्का रह गए. 

घटना यही खत्म नहीं हो गई. नाबालिगों की मांग भरने के बाद दोनों युवक उन्हें लेकर अपने-अपने घर चले गए. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंची. पुलिस ने छानबीन आरंभ किया. गुरुवार को दोनों लड़कियों को बरामद करने में पुलिस सफल रही. हालांकि जब दोनों लड़कियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने किसी भी तरह की जबर्दस्ती से इंकार किया. उनका कहना था कि उनलोगों ने अपनी मर्जी से शादी रचाई है. वे अपने पति के साथ ही रहना चाहते हैं. इसके बाद उनके आधार कार्ड की जांच की गई. इसके अनुसार दोनों बहनें नाबालिग हैं.

इस संबंध में लड़की की मां के आवेदन पर हरेकांत मंडल के पुत्र पूरन मंडल एवं स्व. सुरेश मंडल के पुत्र राजेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दोनों को मेडिकल जांच में भेजा गया है. हालांकि शादी रचाने वाले दोनों युवक फरार हो गये हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. थानाध्यक्ष केपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जांच चल रही है.

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े