लाइव न्यूज़ :

बिहार : भोजपुर में पत्रकार समेत दो को अपराधियों ने गाड़ी से कुचला, लोगों का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 26, 2018 09:52 IST

बीती रात भोजपुर जिले में अपराधियों ने दो पत्रकारों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला है। यह घटना बिहार के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के नजदीक हुई है।

Open in App

पटना(26 मार्च):  पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बिहार सवालों के घेरे में है। भोजपुर में रविवार की रात एक पत्रकार समेत दो लोगों को स्कॉर्पियो से रौंदकर मार डाला गया है। खबर के अनुसार बीती रात भोजपुर जिले में अपराधियों ने दो पत्रकारों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला है। यह घटना बिहार के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर गड़हनी थाना क्षेत्र के नहसी गांव के नजदीक हुई है। ये घटना में  पत्रकार समेत दो को स्कार्पियो से रौंदकर मार डाला गया है।

इस परिजनों ने हत्या का आरोप गड़हनी के एक पूर्व मुखिया के  लगाया जा रहा है। मृतक पत्रकारों को पुलिस के द्वारा तुरंत ही पहचना कर ली गई थी। ये पत्रकार नवीन निश्चल और विजय सिंह हैं। इनमें नवीन एक हिंदी अख़बार दैनिक भास्कर में बतौर पत्रकार काम करते थे। वहीं, विजय सिंह एक मैगजीन के लिए कार्य करते थे।

लोगों का गुस्सा

इस हादसे के बाद स्थानीय जनता को रोष सामने आया है। लोगों ने गुस्से में  स्कॉर्पियो को फूंक दिया और शव के साथ रोड जाम किया। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों का इस मामले पर कहना है कि ये कोई हदसा नहीं है ये घटना पूरी तरह से साजिश है। लोगों के मुताबिक गड़हनी के पूर्व मुखिया शाहिदा प्रवीण के पति हरसू मियां से गड़हनी बाजार में थोड़ी नोंक झोक हुई थी, हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी मुखिया का पति ही चला रहा था। 

जिसके बाद से लोगों को पूरा शक मुखिया पर ही जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए हैं।

वहीं, इस हादसे के बाद लोगों ने गाड़ियों को जलाया है, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसाई हैं। इस घटना के बाद से लोगों में जहां रोष व्याप्त है वहीं सभी आरोपियों को पड़कने के लिए प्रदर्शन भी कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

 

टॅग्स :बिहारपत्रकारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी