Bihar: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: February 1, 2026 14:30 IST2026-02-01T14:30:16+5:302026-02-01T14:30:27+5:30

Bihar: आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

Bihar truck collided with an auto in Bihta killing six people and leaving three in critical condition | Bihar: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Bihar: ट्रक की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Bihar: बिहार में पटना जिले के बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना लेखनटोला पुल के पास हुई। सभी लोग मनेर दरगाह में उर्स देखकर ऑटो से लौट रहे थे। लेकिन लेखनटोला के पास ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। सभी आरा के दौलतपुर गांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी और ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

घटना की जानकारी आनन-फानन में पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ-साथ डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हुई। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान मो. इम्तियाज (30 वर्ष), पिता मो. अली, मो. गुड्डू (32 वर्ष), पिता मो. मुमताज, मो. सहजाद (22 वर्ष), पिता मो. समसाद, सभी निवासी दौलतपुर, आरा के रूप में हुई है।

इसके अलावा हादसे में मासूम सफान (1 वर्ष) और अल्फी (2 वर्ष) की भी जान चली गई। मो. सज्जाद नामक युवक की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी लोग मनेर दरगाह में लगे उर्स में शामिल होकर ऑटो से आरा लौट रहे थे।

जैसे ही ऑटो लेखन टोला के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। है। हादसे के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर पुलिस की तरफ से बताया गया कि इस घटना को लेकर ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना रात करीब 2 बजे की है।

Web Title: Bihar truck collided with an auto in Bihta killing six people and leaving three in critical condition

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे