लाइव न्यूज़ :

बिहार: खगड़िया में ट्रिपल मर्डर, दो पूर्व मुखिया की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2020 06:59 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसी थाना क्षेत्र स्थित पूर्वी ठाठा पंचायत के ठाठा गांव में वर्चस्व को लेकर शनिवार की देर शाम दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई. सौ राउंड से अधिक गोलीबारी में पूर्वी ठाठा पंचायत के दो पूर्व मुखिया की मौत हो गई. मृतकों में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव और पूर्व मुखिया आमोद यादव शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव का है, जहां ट्रिपल मर्डर से पुरा ईलाका थर्रा उठा है.शनिवार की देर शाम वर्चस्व की जंग और पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई.

बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा गांव का है, जहां ट्रिपल मर्डर से पुरा ईलाका थर्रा उठा है. शनिवार की देर शाम वर्चस्व की जंग और पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. दो पक्षों के बीच चली भीषण गोलीबारी में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव और अमोद यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. फिर देर रात एक मृतक के एक और रिश्‍तेदार की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में दोनों पक्षों के बीच सौ चक्र से अधिक गोलियां चलने की बात कही जा रही है. मानसी थाना क्षेत्र स्थित पूर्वी ठाठा पंचायत के ठाठा गांव में वर्चस्व को लेकर शनिवार की देर शाम दो गुटों में जमकर गोलीबारी हुई. सौ राउंड से अधिक गोलीबारी में पूर्वी ठाठा पंचायत के दो पूर्व मुखिया की मौत हो गई. मृतकों में पूर्व मुखिया बृजनंदन यादव और पूर्व मुखिया आमोद यादव शामिल हैं.

इस घटना के बाद शनिवार की देर रात ठाठा में सत्तो यादव की भी हत्या गोली मार कर दी गई. सत्तो यादव बृजनंदन यादव का रिश्तेदार बताया जाता है. इस हत्‍या को भी देर शाम की हत्‍याओं से जोड़कर देखा जा रहा है. वृजनंदन यादव की बहु बुलबुल देवी वर्तमान में पूर्वी ठाठा पंचायत की मुखिया है. घटना बाद से गांव में दहशत व्याप्त है. गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. ग्रामीण घरों में दुबके हुए हैं. कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है.  

बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में शनिवार की देर शाम देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई. इसी दौरान पहले बृजनंदन यादव की गोली माकर हत्या कर दी गई. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अमोद यादव की भी गोली मार दी. गोली लगने के बाद लगभग आधे घंटे तक अमोद यादव छटपटाते रहे. इसके बाद उसकी मौत हो गई. आसपास के लोगों का कहना है कि हत्या की घटना के बाद भी दोनों पक्षों की ओर से गोलीबारी होती रही.

घटना की सूचना पर मानसी पुलिस सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंची, पर मौके पर गोलीबारी होती देख पुलिस सहम गई. इसके बाद सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक रंजन, मुख्यालय डीएसपी अमरनाथ झा सहित विभिन्न थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर गोलीबारी थमी. पुलिस ने जब लाश को उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने लाश को उठाने देने से इंकार कर दिया. किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इधर घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इस संबंध में डीएसपी, मुख्यालय, अमरकांत झा ने बताया कि आपसी राजनीतिक वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है. गोलीबारी में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति की हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, मानसी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी आरंभ है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां