लाइव न्यूज़ :

बिहार: खिड़की तोड़कर घर में घुस तीन दरिंदों ने शादीशुदा महिला से किया गैंगरेप, युवती के बेहोश होने पर भाग निकले

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2019 19:23 IST

गुरारू के थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्‍य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है. 

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.सोमवार की मध्य रात्रि तीन दरिंदे आए और घर में घुसने की कोशिश की.

बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी भी प्रकार की घटना को अंजाम देने से नही हिचक रहे हैं. इसी कड़ी में सूबे के गया जिला स्थित गुरारू थाना क्षेत्र के एक गांव में कल देर रात अपराधियों के द्वारा घर का खिड़की तोड़कर अंदर घुसने और परिवार को बंधक बना एक युवती के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

बताया जाता है कि सोमवार की मध्य रात्रि तीन दरिंदे आए और घर में घुसने की कोशिश की. इसके लिए पहले घर की दरवाजा को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब भयभीत घरवालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो वे खिड़की तोड़कर अंदर जा घुसे और परिवार को बंधक बनाकर एक शादीशुदा युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म किया और फिर आराम से चलते बने. 

युवती अपने मायके में रहती है. घटना के आरोपित भी उसी गांव में रहते हैं. वे दबंग हैं, जिस कारण परिवार वाले भय से चुप रहे. वहीं, घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई. इसके बाद परिवार वालों ने गांव के कुछ लोगों को घटना की जानकारी देकर सहायता मांगी. फिर तो धीरे-धीरे पूरे गांव में लोगों को इसकी जानकारी हो गई.

घटना को लेकर इलाके में तनाव है. वहीं, गुरारू के थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि अन्‍य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीड़िता की मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा