लाइव न्यूज़ :

बिहार: 8 वर्षीया बच्ची को अकेला पाकर छात्र ने किया रेप, पीडिता की आवाज सुन पहुंचे लोगों ने जमकर की पिटाई

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2018 19:12 IST

तापपुर गांव निवासी छात्र अपने खेत में लगे धान का पटवन करने के लिए बहियार गया था। गांव के ही आठ वर्षीया एक बच्ची किसी काम से वहीं गई थी। इसी दौरान बच्ची को अकेले देख आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। 

Open in App

बिहार में बांका जिले के शंभुगंज थाना ईलाके के प्रतापपुर गांव में एक बच्ची के साथ एक नाबालिग छात्र के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने आरोपित छात्र को रंगे हाथ पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। इसके बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतापपुर गांव निवासी छात्र अपने खेत में लगे धान का पटवन करने के लिए बहियार गया था। गांव के ही आठ वर्षीया एक बच्ची किसी काम से वहीं गई थी। इसी दौरान बच्ची को अकेले देख आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। 

बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपित को रंगे हाथ पकड लिया अैर जमकर उसकी धुनाई की। आरोपित नाबालिग नवम वर्ग का छात्र है, जो रामावती उच्च विद्यालय प्रतापपुर में पढाई कर रहा है। घटना के बाद से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।

 घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा व पुलिस बलों ने आरोपित को अपने हिरासत में लेकर घटना की सूचना महिला थाना बांका को दे दी।

 बताया जाता है कि इसके पूर्व भी प्रखंड क्षेत्र के वैदपुर गांव में गांव के ही दबंग अमरजीत कुमार यादव के द्वारा महादलित लडकी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद यह घटना फिर से घटी है। स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है और आरोपित छात्र को जेल भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा