लाइव न्यूज़ :

बिहारः भीड़ ने चोरी के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, सीएम नीतीश के गृह जिले की यह दूसरी घटना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2019 15:21 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में चोरी के आरोप में लोगों ने पीटपीट कर युवक को मार डाला, जिले में यह दूसरी घटना

Open in App

पटना, 17 जनवरीः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में पिछले 15 दिनों में दूसरी मॉब लिंचिंग की घटना घटना हुई है. जिले के इस्लामपुर के बरडीह गांव में चोरी के आरोप में आज सुबह लोगों ने तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी. इसमें से इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

उल्लेखनीय है कि नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के ककोबीघा में 2 जनवरी को हुई मॉब लिंचिंग का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था, कि आज अहले सुबह इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बरडीह गांव में एक घर में चोरी करने गए 5 लोगों को लोगों ने पकड लिया. हालांकि 2 चोर किसी तरह भागने में सफल रहे, जबकि 3 चोर को पकडकर लोगों ने बुरी तरह पिटाई कर दी. ग्रामीणों ने लाठी, डंडा, ईंट और पत्थर से उन्हें बेरहमी से पीटा. 

इसमें से एक युवक की मौत इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में हो गई. पिटाई से जख्मी दो युवकों को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है. मृतक की पहचान इस्लामपुर के माली टोला निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार के रूप में की गई है. गंभीर रूप से जख्मी युवकों में इस्लामपुर के माली टोला गांव निवासी 28 वर्षीय चिंटू कुमार एवं लोहार टोली निवासी 35 वर्षीय सद्दाम है.  इधर, घटना की सूचना मिलने पर इस्लामपुर थाने की पुलिस समेत हिलसा डीएसपी मुतफिक अहमद  घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पिटाई करनेवाले आरोपितों की पुलिस पहचान कर रही है. पूरे गांव में पुलिस कैंप कर रही है. 

यहां बता दें कि 2 जनवरी को दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बिगहा मघडासराय गांव में राजद नेता इंदल पासवान की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. इंदल की हत्या उससमय की गई थी, जब वह एक श्राद्धकर्म में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. घटना के विरोध में दो गांवों के बीच विवाद इतना बढ गया कि ग्रामीणों ने हत्या के आरोप में शामिल तीन आरोपितों के घर में तोडफोड कर फूंक डाला. इसके बाद दो आरोपितों की ईंट-पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना