लाइव न्यूज़ :

बिहार: चोरी के आरोप में भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, युवक की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2018 19:22 IST

घटना सोमवार की देर रात घटी जब चोर के शक में लोगों ने युवक को पीट कर अधमरा कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के लोग एक चोर को पकडकर बंधक बनाए हुए हैं।  

Open in App

पटना, 18 सितंबर: बिहार में भीडतंत्र अब खुद ही सजा देने लगी है। ऐसे में सूबे में मॉब लींचिंग की घटनाएं थमने का नाम हीं नही ले रही हैं।

ताजा मामला सूबे के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के लवरपुरा गांव की है, जहां चोर के शक में लोगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नरहट थाना के रूपन मांझी के रूप में की गई है।  

घटना सोमवार की देर रात घटी जब चोर के शक में लोगों ने युवक को पीट कर अधमरा कर दिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के लोग एक चोर को पकडकर बंधक बनाए हुए हैं।  

युवक को बेहोशी की हालत में हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।  चातर गांव युवक की ससुराल है।  वह यहीं बस गया था। पिता रामेश्वर मांझी नारदीगंज के असाढी गांव का रहनेवाला है।  

लबरपुरा के लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात को चार चोर संजय राजवंशी और उनके पडोसी के घर में घुसे थे।  घर के लोगों की नींद खुल जाने पर चोरों को लोगों ने खदेडा। इसमें तीन तो भाग गये। लेकिन, रूपण मांझी पकडा गया।  

पकड़े जाने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। थानाध्यक्ष राजदेव साव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बस्ती में युवक को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है।  

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लोगों के चंगुल से छुडा कर बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।  अस्पताल में स्लाइन आदि चढाया गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।   

इधर, आसपास के क्षेत्रों में मामला संदिग्ध होने और अनैतिक संबंध होने की चर्चा की जा रही है। कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।  थानाध्यक्ष ने बताया कि यह भ्रामक बातें हो रही हैं।  लोग बस्ती में चार चोर चोरी की नीयत से घुसने की बातें बता रहे हैं।  

वहीं, रूपण के परिजनों का कहना है कि रूपण हाट गया था। वहां से सामान खरीद कर गांव के ही एक व्यक्ति के साथ सामान को घर भेज दिया।  लेकिन, खुद नहीं आया।  परिवार वालों ने रात को खोजबीन भी की थी।  

लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।  जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ पायेगा। 

टॅग्स :मॉब लिंचिंगबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद