लाइव न्यूज़ :

बिहार: नाबालिग को बंधक बना कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर 30 हजार में किसी और को बेच दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2018 17:43 IST

लड़की के बयान के आधार पर स्थानीय बाजार से महादेवपुर निवासी नोनमतिया देवी, सलेमपुर निवासी महेंद्र दास व पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

बिहार के गया जिला के परैया में रोहतास जिले के संझौली की रहनेवाली नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर लाकर कुछ लोगों के द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में परैया बाजार से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बताया जाता है कि लड़की रोहतास जिले के संझौली की रहने वाली है और उसके पिता ने झारखंड के कोडरमा में दूसरी शादी कर ली है। लड़की की नई मां व पिता दोनों ने ही उसका तिरस्कार कर दिया। इसके बाद लड़की को किसी तरह बहला कर परैया के महादेवपुर की रहनेवाली नोनमतिया देवी परैया ले आई। यहां लाकर महिला ने गुरारू के तरमा गांव में एक व्यक्ति के हाथ 30 हजार रुपये में लड़की को बेच दिया। इससे पहले उक्त महिला ने कई दिनों तक लड़की को परैया में रखा। लड़की को महिला ने बताया कि उसकी शादी कराई जा रही है। तरमा में प्रताड़ना का शिकार होने के बाद लड़की महिला के पास वापस परैया आ गई।

 परैया में रहने के दौरान महिला के प्रेमी महेंद्र राम ने कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। एक पंचायत समिति सदस्य द्वारा भी लड़की के साथ गलत करने की बात सामने आई है। 

वहीं, लड़की के बयान के आधार पर स्थानीय बाजार से महादेवपुर निवासी नोनमतिया देवी, सलेमपुर निवासी महेंद्र दास व पंचायत समिति सदस्य सुनील सिंह समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही परैया पुलिस ने महिला, महेंद्र दास व सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा