लाइव न्यूज़ :

बिहार: बालू माफियाओं का कहर जारी, दो युवकों को बालू ट्रक ने रौंदा, एक ने घटनास्थल पर दम तोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2023 18:02 IST

बिहार के जमुई में बालू माफियाओं का आतंक जारी है। बालू माफियाओं के ट्रक ने दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के जमुई में बालू माफियाओं का आतंक जारी हैबालू माफियाओं के ट्रक ने दो युवकों को रौंद दियादोनों युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल है

पटना:बिहार में बालू माफियाओं का मनोबल इन दिनों काफी बढ़ा हुआ है। आए दिन अवैध खनन के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस की तमाम सख्तियों के बावजूद बालू माफिया अवैध खनन को अंजाम देने में कामयाब हैं। इसी कड़ी में जमुई में जहां दारोगा की दर्दनाक मौत के बाद भी बालू माफियाओं का आतंक बुधवार को जारी रहा।

अब बालू माफियाओं के ट्रक ने दो युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ये लोग टीवी बनवाने घर से बाहर जा रहे थे। यह घटना झाझा थाना इलाके के दादपुर-काबर मुख्य मार्ग पर घटी है। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज झाझा अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

मृतक की पहचान केशोपुर गांव के शिक्षक अशोक यादव के पुत्र प्रिंस कुमार 18 वर्ष के रूप में हुई है। वही घायल की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुए है। मृतक प्रिंस कुमार 11वी का छात्र बताया जा रहा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस घटना के बाद झाझा थाना अध्यक्ष राजेश शरण दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस ने मृतक की युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बारे में शिक्षक संघ उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव ने बताया कि दोनों बुधवार सुबह दोनो टीवी बनाने के लिए काबर बाजार जा रहा था। तभी एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे प्रिंस कुमार की मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि कि इससे पहले मंगलवार को जिले में गरही थाना के रोपावेल गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने पुलिस टीम को रौंद दिया था। इसमें दारोगा की मौत हो गई थी। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। एसआई प्रभात रंजन मूल रूप से हाजीपुर जिला के रहने वाले थे। 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी थे।

टॅग्स :बिहारक्राइमBihar Policeजमुई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा