लाइव न्यूज़ :

बिहार: लॉकडाउन के बीच कोचिंग पढ़ाने के नाम पर शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2020 17:08 IST

बेनीबाद ओपी प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि आरोपी कोचिंग संचालक व उसके बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देगांव में पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई.पीड़िता ने कोचिंग संचालक के भाई को पूरी बात बताई.

पटना: कोरोना वायरस के चलते जारी लॉकडाउन के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करते हुए छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मामला दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंची छात्रा के परिवार को पुलिस ने बैरंग लौटा दिया. 

इसके बाद गांव में पंचायत कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई. लेकिन लड़की के परिजनों के अडे रहने और मामले को नहीं दबते देख बेनीबाद पुलिस ने केस महिला थाने को ट्रांसफर करते हुए पीड़िता और उसकी मां को महिला थाना भेज दिया. जहां प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है.

बताया जाता है कि लॉकडाउन में सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं. लेकिन कोचिंग संचालक ने छठी कक्षा की छात्रा को पढाने के लिए घर से बुलाया. छात्रा अपने छोटे भाई-बहनों के साथ बंद कोचिंग में पहुंची. वहां उसके तीन भाई-बहनों को एक कमरे में पढने के लिए बैठा दिया. इसके बाद कोचिंग संचालक उस छात्रा को दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इस बीच कोचिंग संचालक का भाई वहां पहुंचा गया तो वह वहां से भाग निकला.

पीड़िता ने कोचिंग संचालक के भाई को पूरी बात बताई. पूरे दिन घटना की पंचायत कर गांव में ही मामले को रफादफा करने का प्रयास किया गया. लेकिन पीडिता की मां ने पंचायत की बत नही मानी और प्राथमिकी दर्ज कराने पर अड गई. पीडिता की मां ने बताया कि वह बेनीबाद ओपी थाना पहुंची तो पुलिस ने उसे घर लौटा दिया गया. लेकिन पीड़ित पक्ष के अडे रहने और मामले को नहीं दबते देख बेनीबाद पुलिस ने केस महिला थाने को स्थानांतरित करते हुए पीड़िता व उसकी मां को महिला थाना भेज दिया.

वहां प्राथमिकी दर्ज कर पीडिता की मेडिकल जांच कराई गई. बेनीबाद ओपी प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि आरोपी कोचिंग संचालक व उसके बडे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी. 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा