लाइव न्यूज़ :

बकरी चोरी के आरोपी के मुंह पर कालिख पोती और सिर मूंडकर गांव में घुमाया, सिर पर लिखा 420, छुड़ाने आए लोगों को भी दी यही 'सजा'

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2021 19:08 IST

बिहार के सुपौल जिले के बरहकुडवा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर बकरी चोरी की नियत से आए युवक को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा और रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबकरी चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरोपी के ससुर और एक अन्य व्यक्ति को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया।ग्रामीणां ने तीनों के सिर पर 420 लिखकर सभी के बाल मूंड दिए और उन्हें गांव में हर जगह घुमाया गया। 

पटनाः बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बरहकुडवा गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर बकरी चोरी की नियत से आए युवक को ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा और रस्सी से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोती और उसे पूरे गांव में घुमाया। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आरोपी के ससुर और एक अन्य व्यक्ति को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। युवक को बचाने आए दोनों लोगों का भी सिर मुंडवाया गया और कालिख पोती गई। सिर पर 420 लिखकर उन्हें भी आरोपी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया।   

बताया जा रहा है कि बहरकुडवा में शनिवार की रात ग्रामीणों ने पप्पू यादव को पकड लिया। उसके पास से एक पिस्तौल भी मिली आरोप था कि वह बकरी चुराने आया था। सूचना मिलने पर आए पप्पू के ससुर मिरजावा निवासी मदन यादव और डोमी यादव वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। आनन फानन में हुई पंचायत में उन्हें तालिबानी सजा सुनाई गई। इसके बाद तीनों के हाथ पैर बांधकर चौकी पर लेटाकर उनकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद तीनों के सिर के बाल मूंडकर उस पर चूने से 420 लिख दिया गया और पूरे गांव में घुमाया गया। 

सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तब सूचना मिलने पर रविवार सुबह सात बजे पुलिस वहां पहुंची और पप्पू को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने लेकर आई। इस मामले में पुलिस ने गृह स्वामी रंजीत कुमार के आवेदन पर हथियार के साथ गिरफ्तार चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं कथित चोर के बयान के आधार पर पुलिस उन लोगों पर भी कार्रवाई करेगी, जिन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर तीनों की पिटाई की। पुलिस लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि पकड़ में आए युवक के साथ अमानवीय व्यवहार के दोषी को फुटेज के आधार पर चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पुलिस को साक्ष्य जमा करने व दोषियों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस इस मामले में दोनों से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

टॅग्स :क्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े