लाइव न्यूज़ :

बिहार के इस जिले में दुर्गा पूजा का मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर किया गया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 7, 2019 12:49 IST

घटना बिहार के सुपौल जिले के निर्मली थाना क्षेत्र की है। मेला देखने 5 अक्टूबर को दोनों लड़कियां गांव की महिलाओं के साथ गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरात करीब 9 बजे के बाद दोनों लड़कियों को दो अलग-अलग बाइक सवार चार लड़कों ने मिलकर अगवा किया था। दोनों लड़कियों को जरौली गांव की तरफ ले जाकर झाड़ी में बारी-बारी से रेप किया। 

बिहार के सुपौल जिले में दो नाबालिग लड़कियों  के साथ चार लोगों ने अगवा कर गैंगरेप किया है। दोनों नाबालिग लड़कियां दुर्गा पूजा का मेला देखने गई थी। दोनों नाबालिग लड़कियां मेला देखकर वापस आ रही थी, जब उनके साथ रेप किया गया। घटना के बाद दोनों लड़कियां किसी तरह अपने घर पहुंची और सारी हकीकत बताई। 

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद दोनों लड़कियां दहशत में हैं और उनकी हालत गंभीर है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। मामला निर्मली थाना में दर्ज है। शिकायत दर्ज होने के बाद जरौली गांव निवासी बिमला कामत के 25 वर्षीय पुत्र आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़िता मेला देखने गांव की महिलाओं के साथ गई थी। रात करीब 9 बजे के बाद दोनों लड़कियों को दो अलग-अलग बाइक सवार चार लड़कों ने मिलकर अगवा किया और फिर दोनों लड़कियों को जरौली गांव की तरफ ले जाकर झाड़ी में बारी-बारी से रेप किया। 

पुलिस पीड़िता के परिवार से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा