लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर की दरोगा और सिपाही की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2019 20:48 IST

बिहार में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है. मंगलवार की देर शाम सारण में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दारोगा व सिपाही को गोलियों से छलनी कर दिया. इस घटना में दारोगा व एक सिपाही शहीद हो गए. जबकि एक सिपाही की स्थिती नाजूक बनी हुई है.

Open in App

बिहार में अपराधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है. मंगलवार की देर शाम सारण में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए दारोगा व सिपाही को गोलियों से छलनी कर दिया. इस घटना में दारोगा व एक सिपाही शहीद हो गए. जबकि एक सिपाही की स्थिती नाजूक बनी हुई है. इसमें छापेमारी करने गई एसआइटी टीम पर अपराधियों ने हमलाकर दिया. उसके बाद ताबडतोड फायरिंग कर दी. इस दौरान अपराधियों ने उनके हथियार भी लूट कर चलता बने. इस घटना में एक सिपाही जख्‍मी भी है, जिसे पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया है.   

वहीं, इस घटना के बाद छपरा पहुंचे बिहार के डीजीपी ने आज मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने दी जाएगी. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इससे पहल बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुठभेड़ में शहीद दारोगा मिथिलेश कुमार साह तथा सिपाही मोहम्मद अफरोज को आज सलामी दी. डीजीपी पटना से छपरा के पुलिस लाइन पहुंचे और मुठभेड़ में शहीद हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सलामी दी. डीजीपी के साथ सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार वर्मा, सारण के पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिसकर्मियों के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर अंतिम विदाई दी. 

यहां बता दें कि छपरा के मढौरा बाजार स्थित एलआइसी ऑफिस के सामने स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने एसआइटी (स्पेशल टास्क फोर्स) पर फायरिंग कर दी, जिसमें दारोगा मिथिलेश कुमार साह और हवलदार फारुख आलम शहीद हो गए. दारोगा और हवलदार को आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगी हैं. गंभीर रूप से घायल सिपाही रजनीश कुमार को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है.

शहीद दारोगा आरा तो शहीद सिपाही सहरसा के रहनेवाले थे. एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार ने बताया कि छपरा के गडखा थाना क्षेत्र में डकैती की घटना हुई थी, जिसकी जांच के लिए एसआइटी गठित की गई थी. यह टीम एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लौटी थी. इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए जा रही थी. उसी दौरान अपराधियों ने मढौरा में पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. सूत्रों के अनुसार अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे. मिथिलेश की पहचान जिले के तेजतर्रार दारोगा में थी. सीवान और सारण दोनों ही जिलों में उन्होंने अपराधियों के छक्के छुड़ाए थे.

एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार अपराधी दो स्कॉर्पियो पर सवार थे. एक गाड़ी पर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर पुलिस की बोलेरो को आगे से घेर फायरिंग शुरू कर दी. दूसरी स्कॉर्पियो पर सवार बदमाशों ने बोलेरो पर पीछे से फायरिंग की. दोनों स्कार्पियो मढौरा से छपरा की ओर आ रही थी. ऐसा अंदेशा है कि अपराधियों के एसआइटी के गतिविधियों की पूरी जानकारी थी.

शहीद दारोगा भोजपुर के पिरौंटा पंचायत के नागोपुर के रहनेवाले थे. इस समय उनका परिवार पुरानी पुलिस लाइन के पास रहता है, जबकि शहीद हवलदार फारूख आलम का पैतृक घर सहरसा जिले में है. डीआइजी विजय कुमार वर्मा के अनुसार करीब 10 मिनट तक अपराधी फायरिंग करते रहे. पुलिसकर्मी अभी पोजीशन भी नहीं ले पाए थे कि हमला हो गया. एसआइटी के दारोगा मिथिलेश कुमार नट गिरोह के निशाने पर थे. उनके द्वारा हाल के वर्षों में इस गिरोह के कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इस घटना के बाद सारण और आसपास के जिलों की सीमा पर सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां