लाइव न्यूज़ :

बिहार में लॉकडाउन की सख्ती के बीच अपराधी बेखौफ! समस्तीपुर में स्टेट बैंक से 8 लाख रूपये की लूट, पुलिस रही अनजान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2021 14:45 IST

बिहार के समस्तीपुर में स्टेट बैंक से 8 लाख रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है. बिहार में इस समय लॉकडाउन लागू है और पुलिस की लगातार पेट्रोलिंग के बीच ये घटना हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देसमस्तीपुर जिले के ताजपुर में स्थित स्टेट बैंक से अपराधियों ने लूटे 8 लाख रुपयेहथियारबंद अपराधियों ने दिनदहड़े बैंक में घुसकर दिया घटना को अंजामबैंक से जाने के दौरान अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की

पटना: बिहार में जारी कोरोना के कहर का चेन तोड़ने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच अपराधियों का भी मनोबल काफी बढ़ गया है. बेखौफ अपराधियों द्वारा लगातार लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में समस्तीपुर जिले के ताजपुर में स्थित स्टेट बैंक में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. 

हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहड़े बैंक में घुसकर 8 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये. बैंक से जाने के दौरान अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की. लूट की इस बड़ी वारदात से बैंक कर्मी भी दहशत में हैं.

वहीं, लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए आराम से फरार हो गए हैं. लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु की. 

समस्तीपुर में बैंक लूट: छह की संख्या में थे अपराधी

मिली जानकारी के अनुसार बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही छह की संख्या में हथियार से लैंस होकर अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक में दाखिल हुए और पिस्टल निकालकर बैंक के कर्मचारी और ग्राहक को गन पॉइंट पर लेकर 8 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये. 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है. बताया जाता है कि लूट की वारदात के वक्त बैंक में सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि ताजपुर के जिस स्टेट बैंक की शाखा में लूट की घटना सामने आई है, वह बाजार में स्थित है. 

सुबह के समय में लॉकडाउन के नियम के तहत सब्जी, फल और किराना दुकानें खुलीं हुई थी. जिसके कारण यहां चहल-पहल बनी हुई थी. वहीं बाजार में दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिसकर्मी भी घूमते नजर आए, लेकिन किसी को बैंक में चल रहे लूट की भनक तक नहीं लगी. 

लुटेरे आराम से बैंककर्मियों से हथियार के नोंक पर पैसे लूट रहे थे और बाहर पुलिस बाइक पर घूम रही थी. घटना के बाद लुटेरों की पहचान के लिए पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना