लाइव न्यूज़ :

सीवानः चार साल की मासूम से दो युवकों ने की दरिंदगी, पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2021 18:11 IST

बिहार के सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देअंजाम देने के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए.पुलिस का कहना है कि इसमें शामिल आरोपितों के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही है.पीड़िता की बुआ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

पटनाः बिहार के सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने में जुट गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची जब अपने घर के पास खेल रही थी तभी बहला फुसलाकर दो युवकों ने सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची के साथ मुंह काला किया. सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है जब देर शाम तक बच्ची अपने घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन करने लगे. परिजन ने बताया को ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बच्ची ले जाते हुए देखा था. इसके बाद परिजन जब युवकों के घर पहुंचे तो मासूम बच्ची उन्हें देखकर रोने और चिल्लाने लगी. इस बीच अंजाम देने के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए.

परिजनों के बयान पर थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मासूम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस संबंध में पीड़िता की बुआ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इसमें शामिल आरोपितों के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली