लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी में पिस्टल के बल पर नाबालिग लड़की का अपहरण, दो ने किया दुष्कर्म, घर के बाहर टहल रही था पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2021 19:55 IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवक ने एक लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित लड़की के अनुसार वह खाना खाकर दरवाजे के पास टहल रही थी.प्राथमिकी में पतनुका गांव के कमलेश कुमार एवं दीपक कुमार को नामजद किया गया है. दीपक ने पिस्टल का भय दिखाकर बलपूर्वक बाइक पर बैठा लिया.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिस्टल के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

यहां दो युवक एक नाबालिग युवती को उसके घर से जबरन बांसवारी में उठाकर ले गए, जहां एक युवक उसके साथ दुष्‍कर्म करता रहा दूसरा देखता रहा. इसको लेकर पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में पतनुका गांव के कमलेश कुमार एवं दीपक कुमार को नामजद किया गया है. पीड़ित लड़की के अनुसार वह खाना खाकर दरवाजे के पास टहल रही थी.

इसी दौरान अचानक एक मोटरसाइकिल से कमलेश व दीपक आया. कमलेश बाइक चला रहा था. दीपक ने पिस्टल का भय दिखाकर बलपूर्वक बाइक पर बैठा लिया. उसके बाद कुछ दूर आगे ले जाकर बंसवारी में ले गया. जान से मारने की धमकी देते हुए दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जबकि कमलेश बाइक पर बैठकर ही निगरानी कर रहा था.

परिजनों का कहना है कि एक बाइक पर सवार दो लड़कों ने उसको घर से उठाया और दूर ले जाकर बाइक चलाने वाले शख्स ने उससे दुष्कर्म किया. इस संबंध में नानपुर थानाध्यक्ष एजाज कौशर ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान का जिम्मा एसआइ विजय कुमार राम को सौंपा गया है.

मामले में एक नामजद अभियुक्त कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि मुख्य अभियुक्त दीपक कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गुरुवार को पीड़ित लड़की को 164 के बयान के लिए न्यायालय ले जाया गया. घटना 27 मई की रात दस बजे की बताई गई है. पीड़िता के आवेदन पर थाने में धारा 342, 376, 504 एवं 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर