लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ी में चार मनचलों ने 16 साल की नाबालिग को घर से उठाकर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2021 20:35 IST

बिहार में सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आज पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा।थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

पटनाः बिहार में सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

इस मामले में लड़की के पिता ने परिहार थाने में उन चारों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना एक मार्च की बताई जा रही है। इसमें चार मनचले उस नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आज पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा।

इस संबंध थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस की टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़की के पिता ने आवेदन में कहा है कि देर रात सभी आरोपी पीड़िता के घर में घुस आए।

उसका मुंह बंद किया और चारों बादमाश लड़की को घर से उठाकर बंसवारी में ले गए, जहां चारों ने उसके साथ बारी-बारी से उसे साथ दुराचार किया। फिर पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ गए। पीड़िता ने परिवार को आपबीती सुनाई। मामले को लेकर गांव में अगले दिन पंचायत भी हुई।

लेकिन, आरोपितों ने पंचायती नहीं मानी। पंचायती के बाद चारों आरोपित गांव छोड़ भाग निकले। उन चारों की पहचान राजा कुमार, गुंजेश कुमार, मिश्रीलाल एवं नंदन कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल कायम हो गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?