लाइव न्यूज़ :

रक्षाबंधन से पहले भाई की हत्या की खबर सुनते ही सदमे से बहन की हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2018 18:05 IST

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत दामोदरपुर गांव की है। बिहियां में हुई अपने भाई की मौत की खबर सुनते ही छोटी बहन शोभा कुमारी ने दम तोड दिया।

Open in App

पटना, 21 अगस्त:बिहार के भोजपुर जिले के बिहियां में घटित घटना में युवक की रक्षाबंधन से पहले ही भाई की मौत की खबर बहन बर्दाश्त नहीं कर सकी और जैसे ही भाई की मौत की खबर सुनी, वह फर्श पर गिर पड़ी और उसके प्राण पखेरू उड गए। अब भाई-बहन के इस अनूठे प्रेम की चर्चायें होने लगी हैं।

भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत दामोदरपुर गांव की है। बिहियां में हुई अपने भाई की मौत की खबर सुनते ही छोटी बहन शोभा कुमारी ने दम तोड दिया। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह गणेश साह का पुत्र छोटू साह घर से इंटर में नामांकन कराने के लिए पटना निकला था। उसकी हत्या बिहिया स्टेशन के करीब कर दी गई। सोमवार की दोपहर दामोदरपुर स्थित घर पर छोटू साह की मौत की खबर पहुंची। 

भाई की मौत की खबर सुन कर छोटी बहन शोभा कुमारी सन्न रह गई। कुछ ही देर बाद वह फर्श पर गिर पडी और उसके प्राण पखेरू उड गए। घर के आसपास के लोगों ने बताया कि भाई-बहन में बहुत ज्यादा गहरा प्रेम था। भाई ने रक्षाबंधन पर बहन को तोहफा देने का भी वादा किया था। लेकिन ना तो उसके लिए रक्षाबंधन का दिन आया और ना ही भाई ने अपना वादा पूरा कर सका। यह सब कुछ देखने के लिए वह (शोभा) भी जिंदा नहीं बची।

टॅग्स :बिहारक्राइमरक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा