लाइव न्यूज़ :

बिहार: बदमाशों ने दिनदहाड़े NSUI के जिलाध्यक्ष समेत तीन को मारी गोली, हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2019 15:20 IST

दोनों युवकों को तीन-तीन गोलियां लगी हैं और दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. गोलीबारी की घटना में जख्मी हुए युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे जख्मी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उर्फ डुलडुल ने बताया कि विगत दो दिनों से उन्‍हें हत्या की आशंका थीहमले में घायल एक शख्‍स को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.

बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के डीएम कोठी रोड इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बडी घटना को अंजाम दिया है. आज सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष समेत दो युवकों को गोली मार दी. एनएसयूआई के जिला अध्‍यक्ष की पहचान मनीष सिंह के तौर पर की गई है.

वैसे, गोली मारे जाने की वजह पूर्व की रंजिश बताई जा रही है. वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे शहर में सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही नवादा थाना प्रभारी मौके फर पहुंचे और मामले की तहकीकात में जुट गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मूल रूप से धोबहां ओपी के इजरी पिपरा निवासी मनीष सिंह उर्फ डुलडुल का अपने चचेरे भाइयों के साथ विवाद चल रहा है.

जानिए पूरा मामला

आज सुबह उनके मोबाइल पर फोन कर बुलाया गया. इस पर अप्पू सिंह सहित दो दोस्तों के साथ बाइक से डीएम आवास रोड पहुंचे. तभी काले रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसमें मनीष सिंह उर्फ डुलडूल व अप्पू को गोली लग गई, जबकि एक दोस्त बाल-बाल बच गया. हथियारबंद अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी जिससे वो जख्मी होकर वहीं गिर पड़े. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों को तीन-तीन गोलियां लगी हैं और दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. गोलीबारी की घटना में जख्मी हुए युवकों को गंभीर हालत में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में घायल एक शख्‍स को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से बयान नहीं दिया गया है.

जिस इलाके में दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया है, वह शहर का पॉश इलाका है और जिलाधाकारी समेत कई न्यायधीशों का फ्लैट उसी इलाके में है. बताया जा रहा है कि जख्मी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उर्फ डुलडुल ने बताया कि विगत दो दिनों से उन्‍हें हत्या की आशंका थी, जिसको लेकर उन्‍होंने नवादा थाना में सुरक्षा मुहैया कराने को लेकर आवेदन भी दिया था.

उन्‍होंने बताया कि आज जब वह अपने दोस्तों के साथ नवादा थाने पर आवेदन का रिसीविंग लेने जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उनपर हमला कर दिया.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े