लाइव न्यूज़ :

बिहार: स्कूटी से घर जा रही महिला पर बदमाशों ने गोली चलाई गोली, इस वजह से की हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2018 17:11 IST

घटना के बाद से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। घटना के पीछे का कारण दुकान या जमीन से जुडा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Open in App

पटना, 05 सितंबर:बिहार में इन दिनों बेखौफ अपराधियों का बोलबाला प्रशासन की नाक में दम किये हुए है। ताजा मामला सूबे के गया का है, जहां अपना दुकान बंद कर स्कूटी से घर वापस लौट रही युवती की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर के बीचोबीच स्थित कोतवाली थाने के तुतवाडी की है। किसी युवती को गोली मारे जाने की ऐसी घटना गया शहर में पहली बार सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवती 35 वर्षीया राधा कुमारी का घर शहर के कोतवाली के गोलबगीचा गबरा पर था, पर वह परिवार से अलग पंचायती अखाडा के पास भाडे के मकान में रहती थी और गनी मार्केट में अपना दुकान चलाती थी। वह प्रतिदिन रात में दुकान बंद करके घर जाती थी और मंगलवार रात को बाईक से पीछा कर रहे अपराधियों ने उसे तुतवाडी के पास रोका और गोली मारकर चलते बने।

घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाने के साथ ही सिविल लाइन, रामपुर, विष्णुपद थाने के साथ ही सदर डीएसपी और सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। इधर, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों का पता चल सके। सिटी डीएसपी ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचायती अखाडा शिवमंदिर के समीप किराये के मकान में अपनी भाभी और बहन के साथ रहती थी। 

घटना के बाद से मोहल्ले के लोग दहशत में हैं। घटना के पीछे का कारण दुकान या जमीन से जुडा विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के सही ढंग से गश्त नहीं करने से अपराधियों का मनोबल बढा हुआ है।

टॅग्स :बिहारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली