लाइव न्यूज़ :

बिहार: सेक्स रैकेट के चंगुल से भागी लड़की का चौंकाने वाला बयान, कहा- एक रात का 10 हजार रुपये वसूला जाता था  

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2019 19:14 IST

Open in App

बिहार के भागलपुर में सेक्स रैकेट के चंगुल से भागी दूसरी लडकी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके बाद बरामद पीड़िता को महिला थाना ले जाकर आज उसका 161 के तहत बयान दर्ज कराया गया. सूत्रों की अगर मानें तो पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि लड़कियों को बाहर भेजने पर एक रात का 10 हजार रुपये वसूला जाता था. शहर में एक रात का दो से पांच हजार रुपये ग्राहक से लिया जाता था.

पीड़िता का कहना है कि खाना और कपडा के अलावा पैसा नहीं दिया जाता था. जरूरत पड़ने 50 या 100 रुपये दिया जाता था. बाहर निकलने पर किसी को पीछे लगा दिया जाता है. डर और लोकलज्जा के कारण किसी को कुछ बोल नहीं पाते थे, लेकिन अब उसे सजा दिलाई जाएगी. बताया जाता है कि गंगा पार इलाके की लड़कियों को कब्जे में लेकर मिथिलेश और टिंकू देह व्यापार का धंधा कर रहा है. 

पीड़िता की मानें तो संचालक लड़कियों को नशे और सेक्स की सूई देकर धंधा कराता था. बीमार पडने पर इलाज भी नहीं कराता था. पीड़िता की कलाई में सूई के कई जख्म और कमरे की तलाशी के दौरान डिस्पोजल सीरींज जब्त किया गया है. पीड़िता ने दर्जन भर लड़कियों से देह-व्यापार कराने का खुलासा किया है. कई लडकियां किराये का कमरा लेकर रहती हैं और ग्राहक के आने पर उसे कॉल कर बुलाया जाता है.  

इस मामले में पुलिस की छापेमारी के बाद धंधेबाज दूसरी युवती को छोड कर फरार हो गये. युवती के जीरोमाइल थाना क्षेत्र में ही होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और उसे बरामद कर लिया गया. इसमें पीड़िता ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. इसके आधार पर पुलिस भागलपुर के कई अन्य मोहल्लों में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि दूसरी युवती देह व्यापार का धंधा करने वाले मिथिलेश व टिंकू मंडल के चंगुल से भागकर वह मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंच गई है. पुलिस ने लडकी के परिवारवालों से संपर्क किया. थाना प्रभारी राजरतन ने कहा कि आज दोनों लड़कियों का मेडिकल जांच के साथ कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है. 

बताया जाता है कि दोनों लडकियां मधेपुरा जिले के एक ही गांव की रहने वाली है. सप्ताह दिन पहले एक लडकी रैकेट के चंगुल से भागी थी. फिर मौका मिलते ही दूसरी लडकी भी भाग गई. हालांकि परिवारवाले रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हैं. पुलिस केस में गवाह बनाकर लडकी का कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी. इसके लिए लडकी के परिवारवाले तैयार हो गए हैं. 

शनिवार को पीड़ित एक लडकी के बयान पर जीरोमाइल थाना में पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के टिंकू मंडल, मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मिथिलेश मंडल और उसकी कथित पत्नी गुडिया कुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी. गांव की भोली-भाली और गरीब परिवार की लड़कियों का अपहरण कर देह व्यापार कराने वाले टिंकू मंडल और मिथिलेश मंडल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों टिंकू और मिथिलेश को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज