लाइव न्यूज़ :

बिहार सेक्स स्कैंडल धंधे में शामिल लड़कियों के ऐसे तय किये जाते थे अलग-अलग रेट, आरोपी ने नेताओं से जुड़े भी किये कई खुलासे 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2019 04:48 IST

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अनिता देवी ने पुलिस को बताया है कि लड़कियों को दिन में जाने के लिए 1500 रुपये और रात में रुकने के लिए 6 हजार रुपये मिलते थे. पकड़ा गया संजीत संजय के कहने पर लड़कियों को उसके बताए ठिकाने पर पहुंचाता था.

Open in App
ठळक मुद्देअनिता देवी ने पुलिस को बताया है कि वो पटना में संजय पासवान उर्फ पंडित उर्फ जीजा के कहने पर लड़कियों को गलत काम के लिए भेजता था. अनिता ने यह भी बताया है कि इस सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल सभी लड़कियों को पटना में रामलखन पथ स्थित भोजपुर कॉलोनी में रखा जाता था.

बिहार में भोजपुर जिले के आरा में हुए सेक्स स्कैंडल में राजनेता के कनेक्शन की बात सामने आने के साथ ही इसमें और कई खुलासे हए हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले भोजपुर पुलिस के हत्थे चढ़ी संजय राम की पत्नी अनिता देवी ने पुलिस को बताया है कि इस धंधे में शामिल लड़कियों के लिए अलग-अलग रेट तय किए जाते थे. इतना ही नहीं दिन और रात की सर्विस के हिसाब से कस्टमर्स के लिए चार्ज भी अलग-अलग होते थे.

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार अनिता देवी ने पुलिस को बताया है कि लड़कियों को दिन में जाने के लिए 1500 रुपये और रात में रुकने के लिए 6 हजार रुपये मिलते थे. पकड़ा गया संजीत संजय के कहने पर लड़कियों को उसके बताए ठिकाने पर पहुंचाता था. इसके एवज में उसे कमीशन के रूप में 1 हजार रुपये मिलते थे. 

अनिता देवी ने पुलिस को बताया है कि वो पटना में संजय पासवान उर्फ पंडित उर्फ जीजा के कहने पर लड़कियों को गलत काम के लिए भेजता था. साथ ही उससे भी देह व्यापार का धंधा करवाया जाता था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग लड़की ने बताया है कि एक महीने पहले नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाली लाली नाम की लड़की ने नाबालिग बच्ची को पटना में अनिता देवी के पास पहुंचाया था. लाली अनिता के साथ मिलकर लड़की को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ भी ले गई थी, जहां भी उसके साथ गलत काम हुआ था. 

अनिता ने यह भी बताया है कि इस सेक्स रैकेट के धंधे में शामिल सभी लड़कियों को पटना में रामलखन पथ स्थित भोजपुर कॉलोनी में रखा जाता था. यहीं से संजय पासवान के कहने पर लड़कियों को सफेदपोशों के पास भेजा जाता था. अनिता देवी ने बताया कि उसने 1 महीने के भीतर बच्ची को आरा के एक इंजीनियर के पास और विधायक के फ्लैट पर संजय के कहने पर भेजा था.

टॅग्स :पटनाबिहारसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट